Move to Jagran APP

PGI चंडीगढ़ में भर्ती उड़नसिख मिल्खा सिंह और फोर्टिस में एडमिट पत्नी निर्मल कौर के स्वास्थ्य में सुधार

कोरोना संक्रमण से ग्रस्त उड़नसिख मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पीजीआइ डॉक्टरों के मुताबिक मिल्खा सिंह को अब मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत कम महसूस हो रही है। मोहाली फोर्टिस में भर्ती उनकी पत्नी निर्मल कौर का स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 11:44 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 11:44 AM (IST)
PGI चंडीगढ़ में भर्ती उड़नसिख मिल्खा सिंह और फोर्टिस में एडमिट पत्नी निर्मल कौर के स्वास्थ्य में सुधार
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। पीजीआइ चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में भर्ती 91 साल के उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह (Flying Sikh Milkha Singh) के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि अभी वह अभी अस्पताल के आइसीयू वार्ड में एडमिट हैं।

loksabha election banner

पीजीआइ के प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि मिल्खा सिंह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम में उनकी निगरानी कर रही है, उनके सभी मेडिकल पैरामीटर सामान्य है। उन्हें लगातार मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत कम महसूस हो रही है और वह खुद को काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। वह अब अच्छी डाइट भी ले रहे हैं। अभी 15 जून को उनका दोबारा कोरोना टेस्ट किया जाएगा। अगर उनकी रिपोर्ट नेगटिव आई तो आइसीयू वार्ड से शिफ्ट कर दिया जाएगा।

तीन जून से पीजीआइ में भर्ती हैं मिल्खा सिंह

बता दें मिल्खा सिंह की 17 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजटिव आई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां कोरोना की रिपोर्ट नेगटिव आने के बाद 31 मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह सेक्टर -8 स्थित अपने घर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आराम कर रहे थे। तीन जून को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें पीजीआइ में भर्ती करवाया गया। इसके बाद पीजीआइ के कोविड अस्पताल में उनका इलाज तीन सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर की सेहत में सुधार

पूर्व वॉलीवाल खिलाड़ी व पद्मश्री मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर की हालत में भी सुधार की खबर है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती  हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मिल्खा सिंह के पॉजिटिव होने के बाद उनके पूरे परिवार का भी कोविड टेस्ट करवाया गया था। जिसमें उनके दो घरेलू सहायक भी संक्रमित पाए गए थे, जबकि उनकी पत्नी निर्मल कौर, बहू कुदरत और पोते हरजय मिल्खा सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन ठीक हफ्ते बाद निर्मल कौर की तबीयत बिगड़ने लगी और जब उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट दोबारा करवाया, तो वह 26 मई को कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके बाद से वह कोविड -19 से जूझ रही है। मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने लोगों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.