Move to Jagran APP

फाइव स्टार होटल माउंट व्यू दे रहा क्वारंटाइन सुविधा

ऐसा शहर है जो फाइव स्टार होटल में क्वारंटाइन सुविधा दे रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 09:36 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 06:13 AM (IST)
फाइव स्टार होटल माउंट व्यू दे रहा क्वारंटाइन सुविधा
फाइव स्टार होटल माउंट व्यू दे रहा क्वारंटाइन सुविधा

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ देश का ऐसा शहर है जो फाइव स्टार होटल में क्वारंटाइन सुविधा दे रहा है। विश्व के अलग-अलग देशों से लौटे बहुत से एनआरआइ सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू में यह सुविधा ले रहे हैं। हालांकि सुविधा प्रति दिन का चार्ज लेकर मुहैया कराई जा रही है। यह सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की गई है जो सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में नहीं रहना चाहते। वह अतिरिक्त सुविधा चाहते हैं और इसके लिए जरूरी खर्च देने को तैयार थे। सिर्फ माउंट व्यू ही नहीं, सेक्टर-24 स्थित होटल पार्क व्यू में भी यह सुविधा दी जा रही है। बिजनेस सुपीरियर, डीलक्स रूम, एग्जीक्यूटिव रूम और रॉयल सुईट के करीब 160 रूम को इस सुविधा के लिए रखा गया है। आने वाले दिनों में करीब चार हजार एनआरआइ और स्टूडेंट विदेशों से लौटने हैं, उनके लिए क्वारंटाइन सुविधा इन होटलों में की गई है। जो लोग फाइव स्टार का खर्च नहीं उठा सकते, उनको पार्क व्यू में सुविधा दी जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (सिटको) को क्वारंटाइन सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी है। प्रशासक के आदेश पर अब माउंट व्यू के साथ ही पार्क व्यू में भी लोगों को सुविधा मिल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो लोग फाइव स्टार का खर्च नहीं दे सकते वह अपने बजट अनुसार दूसरे होटल में रुक सकें। पार्क व्यू में 40 से अधिक लोग यह सुविधा ले रहे हैं। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के आदेश मिलने पर अब 2500 से 5500 रुपये तक प्रतिदिन खर्च के साथ रूम और फूड सुविधा दी जा रही है। 20 से 25 प्रतिशत तक डिस्काउंट के बाद क्वारंटाइन होटल में रूम और फूड के रेट तय किए गए हैं। इसमें कंपलीमेंट्री ब्रेकफास्ट फ्री दिया जा रहा है। रेस्टोरेंट के बजाय रूम में ही सर्व हो रहा फूड

loksabha election banner

जो होटल क्वारंटाइन सुविधा दे रहे हैं, वह गाइडलाइंस का खास ख्याल रख रहे हैं। होटल के रेस्टोरेंट बंद ही रखे गए हैं। कोरोना संक्रमण न फैले, इसका ध्यान रखते हुए गेस्ट को रूम में ही खाना डिस्पोजेबल में सर्व किया जाएगा। जिससे यूज के बाद दोबारा इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा ही न रहे। हैंड ग्ल्व्स का पेयर, हैंड सेनिटाइजर और फेस मास्क भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को निशुल्क सुविधा

डॉक्टरों के लिए होटल पार्क व्यू में रहने और खाने की व्यवस्था निशुल्क है। होटल पार्क व्यू में पीजीआई और जीएमसीएच-32 के काफी डॉक्टर यह सुविधा ले भी रहे हैं। वह पिछले डेढ़ से दो महीने से यहीं रह रहे हैं। वहीं, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए सेक्टर-18 स्थित पंचायत भवन में सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वह यहां रुक रहे हैं। जो हेल्थ कर्मी और आम लोग असुरक्षा को देखते हुए अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहते, वह इन जगहों पर रुक रहे हैं। डिस्काउंट के बाद यह रूम पैकेज

रूम केटेगरी टैरिफ मील कुल

बिजनेस सुपीरियर सिगल-4240 लंच-550 5340

डबल-5040 डिनर-550 7240

डीलक्स रूम सिगल-4725 लंच-550 5825

डबल-5100 डिनर-550 7300

एग्जीक्यूटिव रूम सिगल-5250 डिनर-550 6350

डबल-5550 डिनर-550 7750

रॉयल सुईट सिगल-9975 लंच-550 11075

डबल-9975 डिनर-550 12175


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.