गुरुद्वारा ननकाना साहिब के दर्शन कर लौट रहे पहले जत्थे का कुराली में भव्य स्वागत
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशपर्व को समर्पित शुरू की गई सद्भावना यात्रा के तहत पंजाब हरियाणा एवं चंडीगढ़ से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब के दर्शन करने गए पहले जत्थे की वापसी के दौरान कुराली पहुंचने पर खालसा अकाल पुरख की फौज गतका अखाड़ाकुराली द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
संवाद सहयोगी, कुराली : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशपर्व को समर्पित शुरू की गई सद्भावना यात्रा के तहत पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब के दर्शन करने गए पहले जत्थे की वापसी के दौरान कुराली पहुंचने पर खालसा अकाल पुरख की फौज गतका अखाड़ाकुराली द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पाकिस्तान में मिला प्यार एवं अपनापन गतका फेडरेशन ऑ़फ इंडिया के प्रधान गुरतेज सिंह खालसा और नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम ऑ़फ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (नीफा) के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू की अगुआई में पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब के दर्शन कर लौटे जत्थे का कुराली स्थित सिघपुरा स्टेडियम में स्वागत किया गया। गुरतेज सिंह एवं प्रीतपाल सिंह पन्नू ने बताया कि ननकाना साहिब की यात्रा के दौरान पाकिस्तान सरकार एवं वहां की आवाम ने जत्थे को पूर्ण सहयोग के अलावा सत्कार एवं प्यार का संदेश देते हुए उनका स्वागत किया। गुरु नानकदेव जी के प्रवासों के दर्शन करेगा जत्था गुरतेज सिंह एवं प्रीतपाल सिंह पन्नू ने बताया कि यात्रा के दौरान श्री गुरु नानकदेव जी ने दुनिया के जिस जिस कोने में प्रवास कर उसे अपने चरणों से पवित्र किया उन सभी जगहों पर जत्था पहुंचेगा और वहां सीस नवाएगा। उसी के तहत पाकिस्तान से वापस लौटने के बाद वो श्री दरबार साहिब से कश्मीर, लेह लद्दाख, श्रीनगर होते हुए कुराली पहुंचे हैं और यहां से करनाल, दिल्ली होते हुए उत्तराखंड, नेपाल, श्रीलंका सहित अन्य देशों की यात्रा पूर्ण करेंगे। ननकाना साहिब से साथ लाए मिट्टी एवं जल पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब के दर्शन कर लौटे जत्थे के सदस्य वहां की मिट्टी एवं जल भी अपने साथ लाए है। जहां-जहां यह जत्था जाएगा वहां 550 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और उन पौधों में ननकाना साहिब से लाई मिट्टी एवं जल डाला जाएगा। कुराली में सिघपुरा रोड स्टेडियम परिसर में जत्थे के मेंबर्स द्वारा पौधे लगाए गए। इस मौके पर विशेष तौर पर जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां तथा जगदीश सिंह खालसा ने कहा कि ननकाना साहिब से लाइ मिट्टी एवं जल से शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे ताकी ननकाना साहिब की खुशबू सर्वत्र महकती रहे।
इस मौके पर जत्थे ने हाजिर संगतों का आभार प्रकट करते हुए ननकाना साहिब से लाए गए सिरोपे डाल कर सतविदर सिंह चैडियां एवं शीतल सिंह को सम्मानित किया गया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप