Move to Jagran APP

लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 32 नामों की पहली सूची

भाजपा ने लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस ली है और अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 32 प्रत्‍याशियों के नाम हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 07 Feb 2018 06:09 PM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2018 02:59 PM (IST)
लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 32 नामों की पहली सूची
लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 32 नामों की पहली सूची

जेएनएन, चंडीगढ़। लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें 32 उम्‍मीदवारों के नाम हैं। उम्‍मीदवारों की सूची को यहा्ं पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में अंतिम रूप दिया गया।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश चुनाव समिति की बैठक चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष विजय सांपला की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, अश्वनी शर्मा, कमल शर्मा, प्रदेश महामंत्री केवल कुमार व जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव विनीत जोशी तथा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जयसवाल विशेष तौर पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: अमरिंदर सिंह सरकार बस एक साल की मेहमान: सुखबीर बादल

प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला द्वारा प्रदेश चुनाव समिति के परामर्श से तय की गई 32 उमीदवारों की सूची को जारी करते हुए प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने बताया कि इस सूची में 16 महिलाएं व सात दलित उमीदवार हैं।

उम्‍मीदवारों की सूची इस प्रकार है -

वार्ड नंबर 8 से यशपाल चौधरी।

वार्ड नंबर 10 से गुरबश सिंह बिल्ला।

वार्ड नंबर 11 से मीनू जैन।

वार्ड नंबर 15 से पूजा राय।

वार्ड नंबर 16 से साक्षी जुल्का।

वार्ड नंबर 20 से मुनीष बेदी।

वार्ड नंबर 24 से अमित शर्मा।

वार्ड नंबर 43 से स्वर्णजीत कौर।

वार्ड नंबर 51 से रमनदीप कौर काका।

वार्ड नंबर 52 से गुरप्रीत शिंदर राजू।

वार्ड नंबर 56 से दविन्द्र जग्गी।

वार्ड नंबर 57 से मंजू अग्रवाल।

वार्ड नंबर 58 से राजीव कालरा।

वार्ड नंबर 59 से प्रभजोत कौर।

वार्ड नंबर 61 शिखा जैन।

वार्ड नंबर 62 ओम प्रकाश रतरा।

वार्ड नंबर 64 से संजय कपूर।

वार्ड नंबर 65 से रेणू बांसल।

वार्ड नंबर 66 से भूपेन्द्र सिंह।

वार्ड नंबर 69 से रंजना पंछी।

वार्ड नंबर 76 से कुशागर कश्यप।

वार्ड नंबर 82 से संजय गौंसाई।

वार्ड नंबर 83 से पम्मी वर्मा।

वार्ड नंबर 84 से सुरेन्द्र अटवाल।

वार्ड नंबर 85 से सुनीता रानी।

वार्ड नंबर 87 से रानी।

वार्ड नंबर 89 से प्रेम शर्मा।

वार्ड नंबर 90 से अवतार किशन तारी।

वार्ड नंबर 91 से रूपमदीप कौर।

वार्ड नंबर 92 से जतिन्द्र कुमार कतना।

वार्ड नंबर 94 से दमन कपूर।

वार्ड नंबर 95 से अशोक कुमार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.