Move to Jagran APP

वित्तीय संकट, एमसी ने कहा : रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन दे प्रशासन

उनके पास अपने रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन देने के भी लाले पड़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 06:34 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 05:12 AM (IST)
वित्तीय संकट, एमसी ने कहा : रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन दे प्रशासन
वित्तीय संकट, एमसी ने कहा : रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन दे प्रशासन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नगर निगम की वित्तीय हालत इतनी खस्ता हो गई है कि अब उनके पास अपने रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन देने के भी लाले पड़ रहे हैं। इसलिए नगर निगम ने प्रशासन को लिखित में पत्र भेजकर मांग की है कि जो इंजीनियरिग विग के कर्मचारी उनकी ओर से साल 1996 में आए थे, उनकी पेंशन की राशि प्रशासन दे। नगर निगम ने प्रशासन से पिछले साल के 45 करोड़ रुपये मांगे हैं, जोकि नगर निगम ने इंजीनियरिग विग के रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन में दिए हैं। जबकि इस साल यह राशि बढ़कर 65 करोड़ रुपये हो गई है। इस समय नगर निगम की हालत खस्ता होने के कारण शहर के सभी विकास के काम भी रुक गए हैं। पार्षदों के वार्ड डेवलपमेंट फंड के काम भी रोक दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से नगर निगम को हर माह 30 करोड़ रुपये का फंड ही दिया जा रहा है, जिससे मुश्किल से नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन और पेंशन ही दिया जा रहा है। नगर निगम की ओर से इस समय एमओएच के रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन स्वास्थ्य विभाग दे रहा है। रिटायर्ड फायर कर्मचारियों की पेंशन डीसी कार्यालय दे रहा है। ऐसे में साल 2005 के आदेश का हवाला देते हुए इंजीनियरिग विग के रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन की राशि उन्हें दी जानी चाहिए। इसमें पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट के सेक्शन-428 का जिक्र किया गया है। इससे पहले भी जब पत्र भेजा था, तो प्रशासन ने कहा था कि जो रिवाइज बजट नगर निगम की ओर से भेजा जाएगा, उसमें कुछ अतिरिक्त फंड दे दिया जाएगा। मालूम हो कि नगर निगम का गठन साल 1996 में हुआ था। उस समय सभी कर्मचारी प्रशासन से ही नगर निगम में शामिल हुए थे। ऐसे में नियम के अनुसार नगर निगम में आने वाले कर्मचारी प्रशासन के ही हैं। नगर निगम के अनुसार नियम के अनुसार पिछले वर्षो में रिटायर्ड हुए कर्मचारियों की जो पेंशन नगर निगम में जारी कर दी है, वह सभी राशि प्रशासन को नगर निगम को अदा करनी चाहिए। 30 सितंबर को 100 कर्मचारी हो रहे हैं रिटायर

loksabha election banner

30 सितंबर को नगर निगम के 100 और कर्मचारी रिटायर्ड हो रहे हैं। ये सभी कर्मचारी इंजीनियरिग विग के हैं। इनमें जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता आरएस गिल भी शामिल हैं। रिटायर होने से नगर निगम में कर्मचारियों की भारी कमी हो जाएगी। पहले से कर्मचारियों को अतिरिक्त चार्ज मिला हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.