चंडीगढ़ में बच्ची की हत्या के बाद चक्का जाम कर पुलिस पर पथराव करने वाले आठ राउंडअप, तीन गिरफ्तार
शुक्रवार शाम को हल्लोमाजरा स्थित घर से लापता हुई बच्ची शनिवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में लहूलुहान जंगल में मिली थी। पुलिस और फारेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चंडीगढ़, कुलदीप शुक्ला। हल्लोमाजरा में छह वर्षीय बच्ची की हत्या के बाद शनिवार शाम को चक्का जाम करने के दौरान पुलिस से झड़प करने और पथराव करने वाले आठ संदिग्ध को राउंडअप कर लिया गया है। जबकि तीन आरोपितों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया है। शुक्रवार शाम को हल्लोमाजरा स्थित घर से लापता हुई बच्ची शनिवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में लहूलुहान जंगल में मिली थी। सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले में वीडियोग्राफी के आधार पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें - Chandigarh Today 7th March 2021 ः इंटरनेशनल वूमेन डे पर होंगे कई कार्यक्रम, जानिए और क्या खास है आज चंडीगढ़ में
वीडियो में पथराव और पुलिस से झड़प करते सामने आने वालों की पहचान करने के साथ पुलिस गिरफ्तार भी कर रही है। थाना पुलिस का दावा है कि इस मामले में हुड़दंग करने वाले करीब 200 से ज्यादा लोग शामिल है। वीडियोग्राफी में धक्का-मुक्की करते और पथराव करते नजर आने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
रातभर सर्च, जंगल में नाले के समीप मिला शव
मृतका के पिता ने बताया कि शाम तकरीबन सात बजे सेक्टर-31 थाना पुलिस को शिकायत दी। एएसआइ ने अपनी टीम को लेकर स्वजनों के साथ तलाश शुरू कर दी। रातभर एरिया, जानकार के घर सहित अन्य जगह सर्च अभियान पुलिस चलाती रही। सुबह करीब 7.20 बजे पुलिसकर्मियों के साथ स्वजन फारेस्ट एरिया में सर्च करने पहुंचे। 15 मिनट में जंगल के अंदर से सुखना चो से बहने वाले नाले के समीप शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस और फारेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें