रात में चली तेज आंधी और सुबह छाए बादल, जानिए- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
सिटीब्यूटीफुल में सोमवार देर रात तेज आंधी चलने के बाद मंगलवार की सुबह वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होता दिखाई दे रहा है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटीब्यूटीफुल में सोमवार देर रात तेज आंधी चलने के बाद मंगलवार की सुबह वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होता दिखाई दे रहा है। सुबह से आसमान में बादल छाए है और मौसम का तापमान रात के मुकाबले गिरा है।
सोमवार रात को चली आंधी के कारण हुए सड़क हादसे का दृश्य।
सोमवार को अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। देर रात आंधी की वजह से शहर के अलग-अलग जगहों पर पेड़ भी गिरे। इस वजह से सड़क हादसे और शहर में बिजली कट की समस्या से भी लोगों को जुझना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा और बरसात होने की भी पूरी संभावना बनी हुई है।
तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मंगलवार - बादल छाए रहेंगे और बरसात की भी संभावना होगी। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता हैं।
बुधवार - बादल छाने के साथ बरसात की पूरी संभावना होगी। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता हैं।
वीरवार- बादल छाए रहने की संभावना होगी। धूप भी निकल सकता है।