Move to Jagran APP

टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिका : धर्म पाल

73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडवाइजर धर्म पाल कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 07:40 PM (IST)
टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिका : धर्म पाल
टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिका : धर्म पाल

जासं, चंडीगढ़ : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडवाइजर धर्म पाल कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। एडवाइजर धर्मपाल ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहरवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एडवाइजर ने अहम घोषणाएं करते हुए कहा कि पूरे उत्तर भारत में चंडीगढ़ में सभी व्यस्क को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने इस टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने का श्रेय स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्करों को दिया। जिनके अथक प्रयासों से यह लक्ष्य पूरा किया जा सके।

loksabha election banner

एडवाइजर ने कहा बीते तीन जनवरी को शहर में 15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण किया गया था। 70 फीसद किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा जल्द बाकी किशोरों को वैक्सीन को पहली डोज लगाकर दूसरी डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू किया जाए। ध्वजारोहण के बाद एडवाइजर ने परेड की सलामी ली। इसके बाद मार्च पास्ट, पुलिस, फायर, एनसीसी और एनएसएस की ओर से परेड ग्राउंड के पथ पर झांकियां निकाली गई। एडवाइजर धर्मपाल ने इस दौरान पब्लिक सर्विस, पुलिस और प्रशासन के अन्य विभाग के उत्कृष्ट कार्यों के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में गृह सचिव नितिन कुमार यादव, डीजीपी प्रवीर रंजन, डीसी विनय प्रताप सिंह, निगम कमिश्नर अनिदिता मित्रा और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बेस्ट कंटिनजेंट अवार्ड सिविल डिफेंस को

बेस्ट कंटिनजेंट का पहला पुरस्कार सिविल डिफेंस को दिया गया। दूसरा पुरस्कार चंडीगढ़ होम गार्ड और तीसरा पुरस्कार चंडीगढ़ फायर सर्विस को दिया गया। पुलिस कैटेगिरी में पहला पुरस्कार चंडीगढ़ महिला पुलिस को, दूसरा पुरस्कार पंजाब पुलिस को और सीआरपीएफ को तीसरा पुरस्कार मिला। ओवरऑल ट्राफी चंडीगढ़ महिला पुलिस को दी गई। एनसीसी कंटिनजेंट, एनएसएस ग‌र्ल्ज और ब्वॉयज को बेस्ट कंटिनजेंट ट्राफी मिली। एडवाइजर धर्म पाल ने गणतंत्र दिवस पर की यह अहम घोषणाएं

-जीएमसीएच-32 में संक्रामक रोगों के लिए अत्याधुनिक एडवांस सेंटर फॉर इंफेक्शियस डिजीज सेंटर बनेगा।

-जीएमसीएच-32 में 270 बिस्तर क्षमता वाला मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर।

-जीएमएसएच-16 में स्कूल आफ नर्सिंग में पीडियाट्रिक केयर यूनिट का काम हुआ पूरा।

-डिस्पेंसरीज का अपग्रेडेशन का काम पूरा हुआ।

-वर्ष 2025 तक शहर से टीबी को पूरी तरह किया जाएगा खत्म।

-चंडीगढ़ डीबीटी के तहत वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शुरू करने वाला देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश है।

-धनास में नए सरकारी स्कूल को शुरू किया।

-रीजनल स्किल्स कम्पीटिशन नॉथ जोन 2021 में 8 राज्यों व यूटी के बीच 10 स्वर्ण और नौ रजत पदक जीतकर चंडीगढ़ ने दूसरा रैंक हासिल किया।

-वर्ष 2030 तक चंडीगढ़ को कार्बन न्यूट्रल सिटी बनाने की दिशा में प्रशासन ने शुरुआत की।

-शहर में 40 इलेक्ट्रिक बसों की सेवा शुरू की।

-जून 2022 तक शहर में 40 और इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी।

-शहर को मॉडल सोलर सिटी बनाने के लिए 47 मेगावाट की क्षमता के 3,841 स्थलों पर सोलर प्लांट लगाए गए हैं।

-वर्ष 2023 के अगस्त तक इंडिया एट अभियान के तहत सोलर की क्षमता 75 मेगावाट की जाएगी।

-सेक्टर-39 में वाटर व‌र्क्स में 2 मेगावाट, धनास लेक पर 500 किलोवाट, पटियाला की राव में 2 एमडब्ल्यूपी कैनाल टॉप सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.