Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के स्लम एरिया में नशा सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 13 ग्राम हेरोइन जब्त

चंडीगढ़ में नशा तस्करी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं पुलिस भी सख्ती दिखाते हुए इन नशा तस्करों को धर दबोच रही है। ऐसे में पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है जो स्लम एरिया में नशा सप्लाई करता है उससे 13 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 01:07 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 01:07 PM (IST)
चंडीगढ़ के स्लम एरिया में नशा सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 13 ग्राम हेरोइन जब्त
चंडीगढ़ के स्लम एरिया में नशा सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार।

चंडीगढ़, जेएनएन। नशीला पदार्थ लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने मलोया के सत्संग भवन के पास गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान मलोया निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। पुलिस की तलाशी के दौरान उसके पास 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। मलोया थाना पुलिस ने मनीष कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

loksabha election banner

मलोया थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम मलोया के सत्संग भवन के पास पहुंची तो सामने से आ रहा युवक वापस जाने लगा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। युवक रुकने के बजाए भागने लगा। इसी दौरान आरोपित मनीष को पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। मलोया थाना पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है कि वह नशा कहां से लाया था।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में नशे की तस्करी का कारोबार करने वाले सरगना चंडीगढ़ को केंद्र बना रहे हैं। खासकर स्लम एरिया में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालक भी दवाइयों की आड़ में तस्करी करते दबोचे जा चुके हैं। नशा सप्लाई और सेवन की चपेट में आकर शहर के भविष्य यानि नाबालिग अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। जो एक चिंताजनक विषय है। शहर में नशा तस्करी के बीते चार साल की रिपोर्ट।

प्रति वर्ष केस-गिरफ्तारी

वर्ष      केस    गिरफ्तारी

2016    146     157

2017    240     244

2018    178     182

2019    201     201  

2020    104     110

प्रति वर्ष रिकवरी

रिकवरी              2016                  2017                 2018                2019                  2020

हेरोइन-स्मैक - 452.271 ग्राम  - 1325.174 ग्राम - 1458.613 ग्राम - 23.55 ग्राम    1994.88 ग्राम    

कोकीन             00                 00                        17.08 ग्राम           52.2 ग्राम                00

गांजा - 55 किलो 382 ग्राम - 88 किलो 588 ग्राम - 28 किलो 655 ग्राम - 318 किलो 447 ग्राम - 65 किलो 390 ग्राम

चरस -  6.720.60 ग्राम  - 04 किलो 330 ग्राम -   4.646.650 ग्राम - 19.263.10 ग्राम - 08 किलो 620 ग्राम

भुक्की - 20 किलो 80 ग्राम  - 250 ग्राम  - 13 किलो 765 ग्राम  - 42 किलो 580 ग्राम  -   00

अफीम - 03 किलो 335 ग्राम - 02 किलो 347 ग्राम - 03 किलो 949 ग्राम - 694.20 ग्राम - 1.808 ग्राम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.