नगर निगम की मीटिंग में हंगामा, बाल दिवस को लेकर कांग्रेस और भाजपा के पार्षद भिड़े Chandigarh News
सदन में रावत ने कहा कि चंबेशक पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन न मनाया जाता लेकिन बाल दिवस तो मनाया जा सकता था।
चंडीगढ़, जेएनएन। बाल दिवस को लेकर कांग्रेस और भाजपा के पार्षद सदन में भिड़ गए। निगम ऑफिस में बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कि 2016 से पहले बाल दिवस पर बच्चों की प्रतियोगिताएं नगर निगम की ओर से करवाई जाती थी, लेकिन इस बार सत्ता पक्ष भाजपा ने इसका आयोजन नहीं किया है।
सदन में रावत ने कहा कि चंडीगढ़ की संरचना में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का अहम योगदान है। बेशक पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन न मनाया जाता, लेकिन बाल दिवस तो मनाया जा सकता था।
भाजपा पार्षद पूर्व मेयर अरुण सूद ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल का जो सम्मान वर्तमान सरकार ने किया है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। इसके बाद कमिश्नर केके यादव ने कहा कि बाल दिवस होने के कारण सदन में केक काटा जाएगा।
चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर राकेश कालिया ने बच्चों के साथ मिलकर बाल दिवस मनाया और केके काटा।
भाजपा पार्षद विनोद अग्रवाल ने सदन में एक भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया। अग्रवाल ने कहा कि एक नर्सरी वाले से अतिरिक्त कमिश्नर के नाम पर गमले मांगे गए। जब उसने गमले देने से मना किया तो उसका चालान अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कर दिया। इस मामले पर कमिश्नर ने कहा कि इसकी लिखित में शिकायत दे दी जाए। गहनता से जांच करवाई जाएगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें