डेराबस्सी विधायक एनके शर्मा बोले- कैप्टन ने पंजाब के लोगों के साथ किया धोखा, वादे नहीं किए पूरे
जीरकपुर में रविवार को पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल रैली करेंगे। इससे पहले शनिवार को डेराबस्सी विधायक एनके शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर कई आरोप लगाते हुए लोगों को धोखा देने की बात कही।
जीरकपुर/मोहाली, जेएनएन। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है। यह आरोप डेराबस्सी से विधायक एनके शर्मा ने लगाए हैं। एनके शर्मा शनिवार को जीरकपुर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब मांग रहा जबाब के तहत पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल रविवार को जीरकपुर में रैली को संबोधित करेंगे। ऐसी रैलियां पूरे पंजाब में की जाएंगी।
विधायक एनके शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कार्यक्रमों में तो पांच हजार लोग एकत्रित कर सकते हैं, लेकिन हम लोगों के सवालों के लिए रैली नहीं कर सकते। पंजाब भविष्य बर्बाद हो रहा है। कैप्टन ने गुटखा साहिब की झूठी कसम खाई। पंजाब में नशे को खत्म करने में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। पंजाब में 15 हजार किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। 58 हजार किसानों की कुर्की के आर्डर निकल चुके हैं। कैप्टन सरकार ने कहा था कि बिजली बिल के 400 यूनिट माफ किए जाएंगे। लेकिन ऐसा न हो सका। इससे उलट व्यापारियों को बंद इंडस्ट्री के एवरेज बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। पिछले चार साल में सूबे में कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका है।
पंचकूला, चंडीगढ़ में कर्फ्यू नहीं, पंजाब 9 बजे बंद
विधायक एनके शर्मा ने कहा कि मोहाली के व्यापारियों का बुरा है। ट्राईसिटी में सिर्फ जिला मोहाली ही ऐसा है जहां पर नौ बजे सबकुछ बंद हो रहा है। व्यापार चौपट हो रहा है। कर्फ्यू लगाया जा रहा है लेकिन कोरोना नहीं रुक रहा। व्यापारियों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से क्या घोषणा की गई। सिर्फ फरमान सुना दिया जाता है कि पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया है। लेकिन शराब के ठेके खुले हैं। शर्मा ने कहा कि अकाली दल किसानों की पार्टी है और किसानों के साथ हैं।
जीरकपुर को रिंग रोड़ की जरूरत
एनके शर्मा ने कहा कि जीरकपुर को रिंग रोड की जरूरत है। किसानों की जमीनों को सरकार कौड़ियों के भाव अधिगृहित कर रही है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। अकाली दल किसानों के साथ खड़ा है। डेराबस्सी सबडिवीजन के बारे में शर्मा ने कहा कि जीरकपुर में कोई अस्पताल नहीं है। सिर्फ घोषणाओं में अस्पताल है। लालड़ू में तो न अस्पताल है और न बस स्टैंड। सरकार की ओर से सिर्फ दावे किए जा रहे हैं। हकीकत में कोई काम नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों के साथ सबसे ज्यादा धक्का हो रहे है। लोगों व कर्मचारियों के गुस्से से बचने के लिए सरकार झूठ बोल रही है। इस दौरान अकाली दल के नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: चार दिन बाद चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन, इंजीनियर्स से फायरमैन तक के भरे जाएंगे पद
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में घर खरीदने का मौका, Chandigarh Housing Board ई-टेंडर के जरिये बेच रहा प्रॉपर्टी
चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें