Move to Jagran APP

AAP चंडीगढ़ की मांग- शहर के भिखारियों और बेघर लोगों को भी लगाई जाए वैक्सीन

चंडीगढ़ कांग्रेस और भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी भी कोरोना से बचाव के लिए लोगों की मदद कर रही है। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से सभी भिखारियों कूड़ा बीनने वालों और बेघर लोगों का टीकाकरण करने के लिए अनुरोध किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 02 Jun 2021 09:32 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 09:32 AM (IST)
AAP चंडीगढ़ की मांग- शहर के भिखारियों और बेघर लोगों को भी लगाई जाए वैक्सीन
AAP चंडीगढ़ की मांग- शहर के भिखारियों और बेघर लोगों को भी लगाई जाए वैक्सीन

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ कांग्रेस और भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी भी कोरोना से बचाव के लिए लोगों की मदद कर रही है। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से सभी भिखारियों, कूड़ा बीनने वालों और बेघर लोगों  का टीकाकरण करने के लिए अनुरोध किया है।

prime article banner

आप के संयोजक प्रेम गर्ग ने कहा है कि इन गरीब लोगों के पास कोई दस्तावेज नहीं है और वे टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूक नहीं हैं। लेकिन इन लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। इसके अलावा ये लोग कोरोना फैलाने वाले के रूप में एक संभावित खतरा हो सकते हैं। गर्ग ने प्रशासन से पूछा है कि क्या शहर के भिखारियों और कूड़ा बीनने वालों को टीका लगाने की उसकी कोई योजना है। फासवेक ने रिहायशी इलाकों में आने वाले स्ट्रीट वेंडर के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य करने की मांग की है।

आप ने बांटे स्टीमर्स

आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर-22 के अध्यक्ष सतीश कत्याल ने अपने प्रयासों में सेक्टर 32 के लगभग 650 परिवारों को निशुल्क स्टीमर्स वितरित किए। अपने इस अभियान में वे कोरोना के निदान के लिए भाप लेने पर बल दे रहे हैं। कत्याल ने बताया कि भाप लेना सदियों पुराना घरेलू उपचारों में एक है। इसका उपयोग नाक के द्वारा छाती में होने वाले संक्रमण से राहत प्राप्ति होती है। इस स्टीम थेरेपी में नाक के मार्ग द्वारा गले और फेफड़ों में बलगम की ढील मिलती है। स्टीम नाक के द्वारा सूजन, सूजी हुई रक्त वाहिकाओं के लक्षणों से राहत प्रदान करता है।

सभी को लगे वैक्सीन

कत्याल ने कहा कि कोरोना की इस जंग में हमें सांझे प्रयास करने होंगें। उन्होंने अभियान में पांच उपायों पर पुरजोर बल दिया है जिसमें भांप लेना, शारीरि दूरी, मास्क पहनना, हाथों को नियमित रूप से धोना और सैनेटाईज्ड करना और वैक्सीन लेना शामिल है।  सभी जल्द से जल्द कोविड का टीकाकरण करवाये और सरकार को कोविड-19 से लड़ने में मदद करें। उन्होंनें कहा कि इस महामारी पर अंकुश लगाने के लिये यह वैक्सीन एक रामबाण है जिसका सभी उपयोग करें। उन्होंनें कहा कि पूरी तरह वैक्सीनेट हुआ व्यक्ति को अन्य लोगों के तुलना संक्रमण होने की कम संभावना होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.