दिल्ली टू चंडीगढ़ हाईप्रोफाइल नशा तस्करी, पुलिस पूछताछ में महिला ने खोला सफेद लिफाफे का राज
यूटी आपरेशन सेल ने चंडीगढ़ से काबू आरोपित नई दिल्ली स्थित हिमगिरी इंक्लेव निवासी नीना से दो दिन के पुलिस रिमांड में पूछताछ कर बड़ी जानकारी हासिल की है। उसने बताया कि वह दिल्ली से अफ्रीकन मूल के अज्ञात व्यक्तियों से नशीला पदार्थ लेकर आती है।
चंडीगढ़ [कुलदीप शुक्ला)। दिल्ली से चंडीगढ़ हाईप्रोफाइल नशा तस्करी के पीछे पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने सफेद लिफाफे का राजफास किया है। यूटी आपरेशन सेल ने चंडीगढ़ से काबू आरोपित नई दिल्ली स्थित हिमगिरी इंक्लेव निवासी नीना से दो दिन के पुलिस रिमांड में पूछताछ कर बड़ी जानकारी हासिल की है। उसने बताया कि वह दिल्ली से अफ्रीकन मूल के अज्ञात व्यक्तियों से नशीला पदार्थ लेकर आती है। लेकिन, हर बार सप्लायर उसके अलावा अपने अन्य ग्राहक को सफेद लिफाफे में ही नशीला पदार्थ बेचता हैं। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह के अनुसार अभी की जांच में नशा सप्लायरों का सफेद लिफाफा कोड साबित होता नजर आ रहा है। जिस पर आपरेशन सेल की टीम पड़ताल जारी है।
आपरेशन सेल एसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में डीएसपी रश्मि शर्मा के सुपरविजन में टीम अलग-अलग जगह नाकांबदी कर चेकिंग कर रही थी। इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फर्नीचर मार्केट के समीप नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान मोहाली की तरफ से आने वाली एक महिला पुलिस टीम को देखकर पीछे मूड़ गई। संदिग्ध महिला की हरकत देखकर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया। इसी बीच महिला ने अपने हाथ से पर्स सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दी। पुलिस ने उसे दबोच कर 200 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। जिसकी कीमत 16 लाख रुपये आंकी गई है।
चंडीगढ़ में प्रति वर्ष तस्करों की रिकवरी
वर्ष केस गिरफ्तारी
2016 146 157
2017 240 244
2018 178 182
2019 201 201
2020 104 110
शहर में नशा रिकवरी
रिकवरी 2016 2017 2018 2019 2020
हेरोइन-स्मैक 452.271 ग्राम 1325.174 ग्राम 1458.613 ग्राम 23.55 ग्राम 1994.88 ग्राम
कोकीन 00 00 17.08 ग्राम 52.2 ग्राम
गांजा - 55 किलो 382 ग्राम 88 किलो 588 ग्राम 28 किलो 655 ग्राम 318 किलो 447 ग्राम 65 किलो 390 ग्राम
चरस - 6.720.60 ग्राम 04 किलो 330 ग्राम 4.646.650 ग्राम 19.263.10 ग्राम 08 किलो 620 ग्राम
भुक्की - 20 किलो 80 ग्राम 250 ग्राम 13 किलो 765 ग्राम 42 किलो 580 ग्राम 00
अफीम - 03 किलो 335 ग्राम 2 किलो 347 ग्राम 03 किलो 949 ग्राम 694.20 ग्राम 1.808 ग्राम