Move to Jagran APP

वीकेंड क‌र्फ्यू को लेकर फैसला आज

वीकेंड क‌र्फ्यू लागू किया जाए या नहीं इस पर बुधवार को फैसला हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 10:38 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 06:16 AM (IST)
वीकेंड क‌र्फ्यू को लेकर फैसला आज
वीकेंड क‌र्फ्यू को लेकर फैसला आज

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए वीकेंड क‌र्फ्यू लागू किया जाए या नहीं, इस पर बुधवार को फैसला हो जाएगा। चंडीगढ़ शुक्रवार शाम सात से सोमवार सुबह पांच बजे तक वीकेंड क‌र्फ्यू चाहता है। इस प्रस्ताव पर चंडीगढ़ ने पंजाब और हरियाणा से सहमति मांगी थी। पंजाब पहले ही इस पर आपत्ति जता चुका है। हरियाणा भी पूरा वीकेंड बंद करने के पक्ष में नहीं है। अब देखना यह होगा कि बुधवार को इस पर क्या फैसला होता है। पंजाब-हरियाणा की ना तो चंडीगढ़ के सामने यह दो रास्ते

loksabha election banner

अगर पंजाब और हरियाणा इस पर राजी नहीं होते हैं, तो चंडीगढ़ अपने एरिया में क‌र्फ्यू का फैसला ले सकता है। लेकिन इस क‌र्फ्यू का कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि इससे परेशानी और भीड़ और बढ़ेगी। चंडीगढ़ से पंचकूला और मोहाली के लाखों लोगों की आवाजाही रोजाना होती है। इन्हें रोकने या एंट्री देने की व्यवस्था करना आसान नहीं होगा। सभी एंट्री प्वाइंट्स पर लंबे जाम लगेंगे। दूसरा रास्ता क‌र्फ्यू न लगाकर सुखना लेक सहित भीड़ वाली मार्केट बंद करने का है। वीकेंड में लेक पर भीड़ अधिक होती है। एनजीओ को मास्क बांटने का निमंत्रण

एडवाइजर मनोज परिदा ने एनजीओ या किसी कंपनी को सुखना लेक पर टेंपरेरी स्टाल लगाकर मास्क बांटने का निमंत्रण दिया है। जो वॉक करने आने वाले लोगों को मास्क उपलब्ध करा सके। एडवाइजर ने ट्वीट के जरिये यह जानकारी साझा की। उनके ट्वीट करते ही कई एनजीओ के प्रतिनिधियों ने इसके लिए ऑफर दिया। एडवाइजर के ट्वीट से ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि अब वीकेंड क‌र्फ्यू के बजाय सुखना लेक जैसे स्थानों पर सख्ती से काम चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.