सुखना लेक के जंगल एरिया में बहता मिला शव, नहीं हो सकी मृतक की पहचान Chandigarh News
शहर की मशहूर सुखना लेक के जंगल एरिया में पानी किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर की मशहूर सुखना लेक के जंगल एरिया में पानी किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेक से निकाला और जीएमएसएच-16 की मार्चरी में रखवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
शव को झील से बाहर निकालते पुलिसकर्मी।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ की महिला जवान ने लेक में रोइंग कर रही थी और इसी दौरान उसकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इस बारे में सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 में पहुंचाया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि व्यक्ति की उम्र तकरीबन 40 साल के आसपास है। शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि व्यक्ति की मौत करीब तीन-चार दिनों पहले हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।