Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष दलीप कुमार का निधन, ब्रेन हेमरेज से गई जान

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष दलीप कुमार का निधन हो गया है। बीते शुक्रवार रात ब्रेन हेमरेज का कारण उनकी जान चली गई। दलीप कुमार रामदरबार अपने घर पर थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 05:38 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 05:38 PM (IST)
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष दलीप कुमार का निधन, ब्रेन हेमरेज से गई जान
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष दलीप कुमार की फाइल फोटो (फोटो स्वजनों ने उपलब्ध करवाई है)

चंडीगढ़, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष दलीप कुमार का निधन हो गया है। बीती शुक्रवार रात ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, शनिवार दोपहर को उनका संस्कार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने दुख जातते हुए कहा कि दलीप कुमार के जाने से आम आदमी पार्टी के साथ - साथ चंडीगढ़ शहर को भी क्षति हुई है। दलीप कुमार ने रामदरबार के लोगों के लिए बहुत काम किया।

loksabha election banner

प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा मुझे याद है अना आंदोलन में शामिल होने के जज्बे से लेकर देश के लिए मर मिटने की ऊंचों हौसलों से भरे रहते थे। दलीप जब तक जिये आम आदमी के लिए लडे़। उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी। हम प्रार्थना करते हैं भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

रामदरबार वार्ड नंबर -19 के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरू ने कहा आज हमने अपना बड़ा भाई खो दिया। दलीप परिवार के साथ- साथ रामदरबार और पार्टी की जिम्मेदारी हम सब पर छोड़ गए हैं। हम कोशिश करेंगे जिससे खुशहाल और समृद्ध समाज का सपना उन्होंने देखा हम उसे पूरा कर सके।

उनकी अंतिम यात्रा में स्थानीय निवासियों के साथ साथ सभी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एरिया काउंसलर भरत कुमार, पुर्व काउंसलर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल, भाजपा महामंत्री देवी सिंह, पुर्व वाल्मीकि सभा चेयरमैन गुरचरण सिंह, कांग्रेस नेता हरजिंदर सिंह बावा, बैरवा समाज के नेता कुंदन सिंह बैरवा, पुर्व बसपा प्रत्याशी और नेता बृजपाल और शहरवासी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.