चंडीगढ़ [डॉ. सुमित सिंह श्योराण]। पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जागरण की एक छोटी सी पहल देखते ही देखते बड़ा अभियान बन गई। जागरण के साथ मिलकर शहर के लोगों ने मिलकर हजारों की संख्या में पौधारोपण किया और पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। करीब दो महीने तक ट्राईसिटी में पौधे लगाएं पर्यावरण बचाएं अभियान में बच्चों से लेकर, नौकरीपेशा और शहर के हर फील्ड से जुड़े लोगों ने सहयोग दिया। इसी कड़ी में दैनिक जागरण पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्षो से नि:स्वार्थ काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित करने जा रहा है। दैनिक जागरण ग्रेटर पंजाब के चीफ जनरल मैनेजर मोहिंदर कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों के काम को देखते हुए यह सम्मान दिया जा रहे हैं। इस शुरुआत से दूसरे लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
कल होगा सम्मान समारोह
दैनिक जागरण और समाजसेवी संस्था आर्गेनिक शेयरिंग के सहयोग से पहला ग्रीन फील्ड अवॉर्ड 17 नवंबर को दिया जाएगा। सम्मान समारोह सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में होगा। ज्यूरी द्वारा विभिन्न फील्ड से जुड़े लोगों को अवॉर्ड के लिए चुना गया है। मौके पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानी मानी हस्ती पद्मश्री बाबा संत सेवा सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पंजाब के खंडूर साहिब से जुड़े बाबा सेवा सिंह बीते करीब चालीस साल से पौधारोपण अभियान से जुड़े हैं।
जुलाई और अगस्त दो महीने चले पौधारोपण अभियान
पद्मश्री सेवा सिंह द्वारा पर्यावरण के लिए किए काम ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। दो साल पहले शुरुआत, बन गया महाअभियान दैनिक जागरण के सात सरोकार में पर्यावरण संरक्षण भी शामिल है। 2018 में जागरण ने चंडीगढ़ और आसपास के एरिया में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पौधारोपण अभियान चलाया था। पहले ही साल अभियान को काफी अच्छा रिस्पांस मिला। जबकि 2019 में जुलाई और अगस्त दो महीने चले पौधारोपण अभियान में ट्राईसिटी से 120 से अधिक स्कूल, कॉलेज, पीयू जैसे शैक्षणिक संस्थान, पीजीआइ, शहर की सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस, पीजीआइ, विभिन्न प्रशासनिक बिल्डिंग सहित कई समाजसेवी संस्थाओं ने मिलकर सैंकड़ों की संख्या में पौधारोपण में सहयोग किया। जागरण की इस मुहिम में पौधों की संख्या से अधिक उनकी देखरेख करने पर फोकस किया गया।
यूटी एडवाइडर मनोज परिदा, शिक्षा सचिव बीएल शर्मा, डायरेक्टर हायर एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ की उपस्थिति में सेक्टर-11 पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज से दैनिक जागरण पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई। शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। दैनिक जागरण द्वारा की गई इस शुरुआत ने लोगों को पर्यावरण के प्रति बहुत ही प्रभावी तरीके से जागरूक किया है। चंडीगढ़ की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रखने होंगे।
-राहुल महाजन, पर्यावरण प्रेमी, चंडीगढ़
मुझे खुशी है कि मैं दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान का हिस्सा बना। जागरण द्वारा खबरों से आगे बढ़ते हुए लोगों के जीवन से जुड़े मुद्दे को बहुत ही सही ढंग से उठाया गया है। यूटी प्रशासन भविष्य में भी ऐसे अच्छे अभियान में हर संभव मदद करेगा।
-बीएल शर्मा ,एजुकेशन सेक्रेटरी चंडीगढ़
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।