चंडीगढ़ में कोविड बेड की मौजूदा स्थिति, जानें किस अस्पताल में कितने बेड हैं खाली
एक समय ऐसा था जब कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी। पूरा देश महामारी से त्रस्त था। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे थे। चारों तरफ नकारात्मक समाचार सुनने को मिल रहे थे। कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी थी।
चंडीगढ़, जेएनएन। एक समय ऐसा था जब कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी। पूरा देश महामारी से त्रस्त था। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे थे। चारों तरफ नकारात्मक समाचार सुनने को मिल रहे थे। हालात यह थे कि देशभर में रोजाना कोरोना मरीजों का आंकड़ा तीन लाख के पार कर चुका था। कोरोना को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं। नतीजा यह निकला कि अब कोरोना के मामले कम हो रहे हैं।
यह हाल सिटी ब्यूटीफुल कहे जाने वाले शहर चंडीगढ़ का भी था। कोरोना मरीजों से अस्पताल फुल हो चुके थे। मरीजों को बेड नहीं मिल रहे थे। लेकिन अब लगातार संक्रमित मामले कम होते जा रहे हैं। कोरोना एक्टिव केस कम होकर 1,005 हो गए हैं। अधिकतर अस्पतालों में कोविड बेड खाली पड़े हैं। ऑक्सीजन की खपत भी कम हो गई है। पीजीआइ समेत शहर के सरकारी अस्पतालों में बनाए गए कोविड वार्ड में इस समय सिर्फ 400 से 500 संक्रमित मरीज ही एडमिट हैं। जबकि 600 से 700 संक्रमित मरीजों को 10 दिन के होम आइसोलेशन पर रखा है। ऐसे में अब शहर के अस्पतालों में बेड की क्या व्यवस्था है आइए हम आपको बताते हैं।
सरकारी अस्पतालों में कोविड बेड की स्थिति
अस्पताल कुल बेड बेड पर भर्ती खाली बेड
पीजीआइ 373 131 242
जीएमसीएच-32 142 84 58
साउथ कैंपस सेक्टर-48 83 06 77
जीएमएसएच-16 242 91 151
सिविल अस्पताल सेक्टर-45 42 03 39
पंजाब यूनिवर्सिटी आर्मी हॉस्पिटल 100 04 96
प्राइवेट अस्पताल में कोविड बेड की स्थिति
अस्पताल बेड की संख्या कोविड बेड खाली बेड
ईडन अस्पताल 05 02 03
सिटी हॉस्पिटल 09 03 06
लैंडमार्क हॉस्पिटल 33 11 22
मुकट हॉस्पिटल 13 03 10
हीलिंग हॉस्पिटल 12 00 12
संतोख हॉस्पिटल 10 02 08
केयर पार्टनर 05 00 05
मिनी कोविड केयर सेंटर की स्थिति
कोविड सेंटर का नाम कुल बेड भर्ती खाली बेड
बाल भवन सेक्टर-23 50 39 11
इंदिरा हॉलीडे होम सेक्टर-24 39 00 39
ओरबिंदो स्कूल सेक्टर-27 00 00 00
यूनाइटेड सिख स्पोटर्स काम्पलेक्स सेक्टर-43 50 07 43