छेड़छाड़ और लूटपाट से परेशान हैं जीरकपुर के लोग, स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण बढ़े अपराध
गाजीपुर रोड स्थित लाजपत नगर पंचशील एंक्लेव जमना एंक्लेव सावित्री एंक्लेव चंडीगढ़ सोसायटी आदि क्षेत्रों में रात दस बजे के बाद लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
चंडीगढ़ [सुमेश ठाकुर]। जीरकपुर नाम की ही वीआईपी सिटी है। यहां पर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर आैर दहशत का माहौल है। सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइट्स की है। रात में सड़कों और गलियों में अंधेरा होने का फायदा उठाकर आपराधिक तत्वों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
जीरकपुर की अबादी करीब तीन लाख है लेकिन इतने लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। यह कहना है जीरकपुर में रहने वाले स्थानीय लोगों का। वीआईपी राेड के सामने गाजीपुर जाने वाले लोगों
का कहना है रात को दस बजे के बाद गली में भी निकलना मुश्किल हो गया है। बहुत से लाेग नौकरी करते है जो कि देर रात मुख्य सड़क से अपने घर जाते हैं। आपराधिक तत्वों के कारण उनके लिए लगातार खतरा बना रहता है।
गाजीपुर रोड स्थित लाजपत नगर, पंचशील एंक्लेव, जमना एंक्लेव, सावित्री एंक्लेव, चंडीगढ़ सोसायटी सहित करीब दस सोसाइटीज की आबादी करीब 40 हजार है। यहां मुख्य सड़क से एक किलोमीटर तक रेजिडेंशयल एरिया है। इसके आसपास आए दिन रात में नशे में धुत युवक गलत हरकतें करते रहते हैं। इस कारण स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति जबरदस्त गुस्सा भी है।
छेड़छाड़ और लूटपाट से लोग परेशान
स्थानीय निवासी अविनाश ने बताया कि मुख्य सड़क से दो मीटर की दूरी पर ढाबा चला रहा हूं। यहां दस बजे के बाद लोगों में डर फैल जाता है। कभी किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ की हरकत होती है तो कभी किसी के साथ लूट-पाट। स्थानीय लोगों के घरों में चोरी होना भी आम बात हो गई है।
रात में गलियों में खड़े रहते हैं नशेड़ी
कुलदीप ने बताया कि हम गलियों में काम करते हैं जिसके कारण कई बार बड़ी घटनाएं होने से बच जाती हैं। बावजूद इसके, घरों के आगे से वाहनों के टायर चोरी होना या फिर गैस सिलेंडर व एससी का सामान गुम होना आम बात हो गई है। प्रीति ने बताया कि रात दस बजे के बाद मुख्य सड़क से घर जा रहीं महिलाओं का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। गली में जगह-जगह नशेड़ी खड़े रहते है जो आए दिन वारदातों को अंजाम देते हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें