13 लाख ठगी में काबू नाइजीरिन के खिलाफ दो नई शिकायत
इंस्टाग्राम पर चंडीगढ़ की महिला से दोस्ती कर 13 लाख रुपये ठगी में काबू नाइजीरियन के खिलाफ दो नई शिकायत पुलिस आई है। इसमें शिकायतें महिलाओं की तरफ से दी गई। अब साइबर सेल की टीम दोनों शिकायतों को जांच करने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई करेगी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : इंस्टाग्राम पर चंडीगढ़ की महिला से दोस्ती कर 13 लाख रुपये ठगी में काबू नाइजीरियन के खिलाफ दो नई शिकायत पुलिस आई है। इसमें शिकायतें महिलाओं की तरफ से दी गई। अब साइबर सेल की टीम दोनों शिकायतों को जांच करने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं, आरोपित के चार दिन की रिमांड खत्म होने बार जिला अदालत में पेश किया गया। जहां, कोर्ट ने आरोपित ओडेके इफेनी को न्यायिक हिरासत भेज दिया। जबकि, उसके साथ गिरफ्तार चंद्र विहार के रहने वाले सतविदर सिंह को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। सेक्टर-21 निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपित से उनकी इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपित ने खुद को इंग्लैंड के रहने वाले रिचर्ड के तौर पर पहचान बताई थी। उसने कुछ दिन बाद कहा कि अपने जन्मदिन पर महिला को गिफ्ट पार्सल कर रहा है। लेकिन, एक कोरियर कंपनी की तरफ से कॉल करके आरोपित ने महिला से पार्सल शुल्क के तौर पर 40 हजार रुपये जमा करवा लिया था। जबकि, बाद में आरोपित में महिला के खाते से 13 लाख की ठगी कर लिया था।
इस तरह हुई थी गिरफ्तारी
शिकायत के आधार पर साइबर सेल के एसपी केतन बंसल के निर्देशानुसार डीएसपी रश्मि शर्मा के सुपरविजन में इंचार्ज हरिओम की एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर टीम ने दिल्ली स्थित आरोपितों के ठिकाने पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया था।