CoronaVirus Alert: चंडीगढ़ में 30 हजार से कम कोरोना केस, मौत सबसे ज्यादा
चंडीगढ़ में कोरोना के मरीज जैसे जैसे बढ़ रहे हैं वैसे ही इस वायरस से मौत के आंकड़ें भी बढ़ते जा रहे हैं। 30 हजार से कम कोरोना केस वाले राज्यों में सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा भी चंडीगढ़ में है। वहीं मणिपुर में भी मौतें चंडीगढ़ के बराबर है।
चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। CoronaViurs Alert: 30 हजार से कम कोरोना संक्रमित वाले राज्यों में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में अब तक सर्वाधिक मौत दर्ज की गई। चंडीगढ़ में अब तक कोरोना संक्रमण से 374 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से मौत के आंकड़ों में सिटी ब्यूटीफुल मणिपुर के बराबर पहुंच चुका है। जबकि 25,898 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।
इस समय 2,532 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1,914 लोगों के सैंपल लेकर टेस्टिंग की गई। 22,992 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 3,03,963 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग कर चुका है। इनमें से 2,77,045 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
74,308 लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन
शहर में अब तक 74,308 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 15,386 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। जबकि 6,478 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 14,740 फ्रंटलाइन वर्कर पहली डोज और 4,220 सैकेंड डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल तक की उम्र के 3,918 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। जबकि 29,566 बुजुर्ग भी वैक्सीन का लाभ उठा चुके हैं। सिर्फ 51.77 फीसद हेल्थ केयर और 58.55 फ्रंटलाइन वर्करों ने टीकाकरण कराया है।
राज्य व यूटी कुल संक्रमित मामले ठीक हुए संक्रमित मरीज कितनी मौत
चंडीगढ़ 25,898 22,992 374
मणिपुर 29,373 28,939 374
मेघालय 14,029 13,853 150
सिक्किम 6,215 6,039 135
लद्दाख 9,965 9,724 130
नागालैंड 12,229 12,133 92
अंडमान निकोबार 5,043 4,974 62
अरुणाचल प्रदेश 16,843 16,785 56
मिजोरम 4,463 4,426 11
दादर नगर हवेली 3,554 3,443 02
लक्ष्यद्वीप 714 614 01
यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी केस: पंजाब सरकार पर विपक्ष का हमला, जेलमंत्री बोले-सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानेंगे
यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी के लिए आसान नहीं होगा पंजाब से यूपी के बांदा तक 890 KM का सफर
यह भी पढ़ें: पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चे का ऐलान, जो किसान नेता चुनाव लड़ना चाहता है आंदोलन छोड़ दे
चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें