Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के होटल में रिसेप्शन पार्टी के दौरान विवाद, दूल्हे का पिता बोला- पुलिस से रिटायर्ड हूं, पैसे लेकर भागूंगा नहीं

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक निजी होटल में रिसेप्शन पार्टी के दौरान आयोजकों और होटल कर्मचारियों के बीच पेमेंट को लेकर विवाद हो गया। चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड दूल्हे के पिता पर होटल प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 11:13 AM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 11:13 AM (IST)
चंडीगढ़ के होटल में रिसेप्शन पार्टी के दौरान विवाद, दूल्हे का पिता बोला- पुलिस से रिटायर्ड हूं, पैसे लेकर भागूंगा नहीं
चंडीगढ़ के होटल में रिसेप्शन पार्टी के दौरान विवाद।

चंडीगढ़, जेएनएन। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक निजी होटल में रिसेप्शन पार्टी के दौरान आयोजकों और होटल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। होटल में यह रिसेप्शन पार्टी पूर्व एएसआइ के बेटे की शादी की चल रही थी। दरअसल विवाद पेमेंट को लेकर हुआ। होटल अल्टियस प्रबंधन ने चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व एएसआइ पर पेमेंट न करने और कर्मचारियों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। होटल मैनेजर परमपाल की शिकायत के आधार पर सेक्टर-31 थाना पुलिस डीडीआर दर्ज कर जांच कर रही है। मामला मंगलवार रात का बताया जा रहा है।

loksabha election banner

शिकायतकर्ता मैनेजर परमपाल ने पुलिस को बताया कि चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड गुरनाम सिंह ने बेटे के रिसेप्शन पार्टी के लिए होटल बुक करवाया था। इस दौरान करीब दो लाख रुपये की पेमेंट करनी थी। जिस पर गुरनाम सिंह ने कहा कि वह चंडीगढ़ पुलिस में रह चुका है और पैसे लेकर भागेगा नहीं। रिसेप्शन पार्टी के दौरान आधी पेमेंट करने के साथ 80 हजार रुपये की पेमेंट करने में आनाकानी करने लगा। जिस पर होटल कर्मचारियों ने ऑर्डर रोक दिया। आरोप है कि इसी बात पर गुस्सा होकर उसने बेटे के साथ मिलकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने शुरू कर दी। जिसकी शिकायत संबंधित थाना पुलिस को दी गई।

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 31 थाना पुलिस ने जांच में लगी हुई है। पूर्व मुलाजिम पर पुलिस विभाग से रिटायर्ड होने का रौब दिखाकर पेमेंट न करने का भी आरोप है। थाना पुलिस ने मामले की जांच के तहत होटल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकल लिया है। सीसीटीवी कैमरे में होटल के कर्मचारियों से आरोपित पक्ष द्वारा मारपीट करने की तस्वीर साफ नजर आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो इस मामले में वीरवार को केस दर्ज हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.