निगम चुनाव से पहले कांग्रेस बढ़ाएगी जिला कार्यकारिणी की संख्या, हाईकमान को भेजी सिफारिश Chandigarh News
कांग्रेस पार्टी मनीमाजरा के लिए अलग से जिला कार्यकारिणी का गठन करना चाहती है। मनीमाजरा में कांग्रेस के कई नेता है जोकि जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं।
चंडीगढ़ [राजेश ढल्ल]। नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस अपना संगठन मजबूत करना चाहती है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने हाईकमान से जिला कार्यकारिणी की संख्या में इजाफा करने की मांग की है। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने जिला कार्यकारिणी की संख्या पांच करने की सिफारिश भेजी है। इस समय कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी की संख्या तीन है।
जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीदः छाबड़ा
प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि पार्टी को मजबूत करने का काम किया रहा है। इसलिए पार्टी चाहती है कि जिला कार्यकारिणी की संख्या में इजाफा हो। उम्मीद है कि पार्टी हाईकमान इस सिफारिश को जल्द मंजूरी दे देगा। कांग्रेस के अनुसार शहर में मतदाताओं की संख्या के साथ-साथ एरिया में भी इजाफा हो गया है। ऐसे में जिला कार्यकारिणी की संख्या में इजाफा होना चाहिए।
पार्टी की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है जिला कार्यकारणी
मालूम हो कि इस समय भाजपा के जिला कार्यकारिणी की संख्या भी पांच है, जिनके लिए भाजपा में इन दिनों अध्यक्ष पद का चुनाव भी हो रहा है। अभी तक तीन जिला अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। बता दें कि जिला कार्यकारणी पार्टी संगठन की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है। निचले स्तर पर पार्टी नीतियों को पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारियों को दी जाती है। कांग्रेस पार्टी मनीमाजरा के लिए अलग से जिला कार्यकारिणी का गठन करना चाहती है। मनीमाजरा में कांग्रेस के कई नेता है जोकि जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं। चंडीगढ़ में मतदाता की संख्या छह लाख है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें