Move to Jagran APP

पानी के बढ़े दामों के खिलाफ 28 फरवरी को भाजपा पार्षदों का घेराव करेंगे कांग्रेसी, भाजापा अध्यक्ष और मेयर टारगेट

शहर में बढ़े पानी के दामों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस 28 फरवरी को अपने विरोध जाहिर करेगी। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भाजपा पार्षदों के घरों का घेराव करेंगे। सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद और मेयर रविकांत शर्मा का घेराव किया जाएगा।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 01:17 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 01:17 PM (IST)
पानी के बढ़े दामों के खिलाफ 28 फरवरी को भाजपा पार्षदों का घेराव करेंगे कांग्रेसी, भाजापा अध्यक्ष और मेयर टारगेट
पानी के बढ़े दामों के खिलाफ भाजपा पार्षदों का घेराव करेंगे कांग्रेसी, भाजापा अध्यक्ष और मेयर टारगेट।

चंडीगढ़, जेएनएन। 28 फरवरी रविवार को चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पानी के रेट्स पर भाजपा नेताओं के खिलाफ पहला प्रदर्शन हाेने जा रहा है। यह प्रदर्शन ही तय करेगा कि नए अध्यक्ष के दिशा निर्देश में क्या बदलाव हो रहा है। इस समय नए अध्यक्ष सुभाष चावला कार्यकर्ताओं और नेताओं को इकट्ठा करने में लगे हुए हैं। अध्यक्ष बदलने के बाद यह पहला प्रदर्शन है।

loksabha election banner

नए अध्यक्ष सुभाष चावला का कहना है कि पानी के रेट्स बढ़ने का बड़ा मामला है। पानी पूरे शहर से जुड़ा मामला है। इस समय रेट बढ़ने से हर वर्ग परेशान है। पहले ही प्रदर्शन में भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद पर टारगेट किया गया है। उनके घर का घेराव किया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम का ध्यान सिर्फ शहरवासियों पर टैक्स लगाने पर है। रविवार को प्रदर्शन को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की शनिवार शाम को अलग अलग जगह पर बैठक भी होगी। रविवार को सबसे पहले सेक्टर-37 में रहने वाले पार्षदों के घरों का घेराव किया जाएगा। सेक्टर-37 में भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, मेयर रविकांत शर्मा और पार्षद सुनीता धवन का घर हैं। इन तीनों पार्षदों के घरों पर पहुंचकर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता हरमेल केसरी का कहना है कि पार्षदों के घर पर जाकर उन्हें फूल देकर ज्ञापन सौंपा जाएगा और पानी के रेट बढ़ाने पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद डड्डूमाजरा में रहने वाले पार्षद राजेश कालिया और फरमिला देवी के घर का घेराव किया जाएगा। इसके बाद मनीमाजरा में पार्षदों के घरों का घेराव होगा। यह प्रदर्शन शनिवार और रविवार को ही होगा। इसके बाद अगले सप्ताह वीकेंड पर प्रदर्शन किया जाएगा। मार्च माह में होने वाली सदन की बैठक में कांग्रेस के पार्षद हंगामा करेंगे क्योंकि प्रशासन ने पानी के रेट कम करने का प्रस्ताव वापस नगर निगम को भेज दिया है। नगर निगम से पूछा गया है कि घाटा किस तरह से पूरा किया जाएगा। ऐसे में कमिश्नर एक बार फिर से इस मामले को सदन में आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.