Move to Jagran APP

पंजाब में कांग्रेस की दूसरी लिस्‍ट आज, 13 विधायकों के भाग्य का होगा फैसला; 4 का टिकट कटना तय

Punjab Chunav 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज दूसरी लिस्‍ट तय करेगी। पार्टी इसमें 13 विधायकों के भाग्‍य का फैसला करेगी। माना जा रहा है कि चार कांग्रेस विधायकों का टिकट कट सकत है। कुछ की सीटें भी बदली जा सकती है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 08:29 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 08:29 AM (IST)
पंजाब में कांग्रेस की दूसरी लिस्‍ट आज, 13 विधायकों के भाग्य का होगा फैसला; 4 का टिकट कटना तय
कांग्रेस पंजाब में दूसरी लिस्‍ट जारी करेगी। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। Punjab Vidhan sabha Chunav 2022: कांग्रेस पंजाब के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी कर सकती है। आठ दिन पहले शनिवार को ही कांग्रेस की पहली लिस्ट आई थी। इमें 86 नाम थे। माना जा रहा है कि कांग्रेस एक साथ ही बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी। कांग्रेस की 31 सीटों की आने वाले लिस्ट में 13 विधायकों के भाग्य का फैसला होना है। इन 13 में से चाार विधायकों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। जबकि एक विधायकों की सीट बदली जा सकती है और एक सीट पर सिटिंग विधााक के   के किसी सदस्य को टिकट देने का फैसला हो सकता है।

loksabha election banner

पटियाला पर टिकी निगाहें, कौन लड़ेगा कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव

जिन विधायकों की टिकट कटना तय माना जा रह है उसमें फिरोजपुर की विधायक सतकार कौर, अटारी के विधायक तरसेम डीसी, खेमकरण के विधायक सुखपाल भुल्लर और सुतराना के विधायक निर्मल सिंह शामिल हैं। जलालाबाद के विधायक रविंदर आंवला को गुरहरसहाय शिफ्ट किया जा सकता है। आंवला गुरहरसहाय से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि उन्हें सीट बदलने की इजाजत मिलेगा या नहीं यह बहुत कुछ नवजोत सिंह सिद्धू पर निर्भर करेगा। क्योंकि,  सिद्धू किसी भी विधायक को सीट बदलने के खिलाफ है।

फाजिल्का के विधायक दविंदर घुबाया पहले फिरोजपुर देहाती से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा फिरोजपुर देहाती से आप के उम्मीदवार रहे आशु बांगड़ को कांग्रेस में शामिल करवा लिया गया था। मुख्यमंत्री ने उन्हें फिरोजपुर देहाती से ही चुनाव लड़वाने का एलान किया था। पार्टी इस सीट से बांगड़ को ही टिकट देगी। इसलिए दविंदर घुबाया को अगर टिकट मिलता है तो उन्हें फाजिल्का से ही लड़ना होगा।

गिल से कुलदीप सिंह वैद, भोआ से जोगिंदर सिंह और नवांशहर से अंगद सैनी का टिकट अधर में माना जा रहा है। जोगिंदर सिंह और अंगद सैनी का फीडबैक सही नहीं है। अंगद सैनी की पत्नी आदिती सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। वहीं, अमरगढ़ से सुरजीत धीमान भी सुनाम से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

समराला से अमरीक ढिल्लों को भी पहली सूची में नामांकित नहीं किया गया था। वह अपने पौत्र को टिकट दिलवाना चाहते हैं। बटाला से कांग्रेस किसी नए हिंदू चेहरों पर दांव खेलने की तैयारी में है। वहीं, कांग्रेस मोहिंदर सिंह केपी को भी एडजस्ट करना चाहती है। क्योंकि,  मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी अपने रिश्तेदार केपी की वकालत कर रहे है। वहीं, कांग्रेस की लिस्ट में सबकी नजर पटियाला सीट पर लगी हुई है।  इस सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़ते रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.