बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कालका के पूर्व विधायक ने राज्य सरकार पर कसा तंज
बढ़ती महंगाई के खिलाफ पंचकूला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन के दौरान कालका के पूर्व विधायक ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस महंगाई के दौर में सरकार प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है।
पंचकूला, जेएनएन। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के अलावा जरूरत की चीजों की बढ़ती कीमतों के विरोध में वीरवार को कालका स्थित गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इससे पहले गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रदेश सरकार की आलोचना की। एसडीएम और प्रशासन के खिलाफ भी कांग्रेस पार्टी ने नारेबाजी की।
रोष प्रदर्शन में संबोधित करते हुए कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने सरकार पर तंज करते हुए कहा कि महंगाई बेलगाम होती जा रही है। उससे पहले ही आर्थिक मंदी की मार से जूझ रहा आम आदमी की परेशानी और बढ़ गई है। भाजपा सरकार जिस तानाशाही के साथ काम कर रही है, उससे आज देश की स्थिति आर्थिक तौर पर बहुत ज्यादा कमजोर हो चुकी है। किसी भी क्षेत्र की बात करें, वहां कारोबार बंद होते जा रहे हैं। ऐसे बुरे दौर में सरकार देश और प्रदेश की जनता को राहत देने की बजाय उल्टा महंगाई के बोझ तले दबा रही है।
पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें बेलगाम होती जा रही हैं। ऊपर से रसोई गैस के दाम भी बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसी सूरत में सरकार किसी भी क्षेत्र में कोई भी राहत देने का काम नहीं कर रही है। सरकार बिजली के बिलों का भी बोझ डाल रही है। सिलेंडर की सब्सिडी खत्म हो चुकी है।
इस मौके पर संगत सिंह नंदा, अजय सिंगला, विजय बंसल, नवदीप शर्मा, सुशील गर्ग, मुकेश सोढ़ी, सुनील शाम, बलवंत भिवंर, फोमलाल, शरणजीत काका, सुरेंद्र चौहान, रमेश मांधना, नरेश मान, गुरिंदर चौधरी, रेखा शर्मा, कृष्णा देवी, माया देवी, आरके वैध, हरभजन सिंह, जरनैल सिंह, मदन कश्यप, मान सिंह, बलविंदर चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र कल से, मनोहर-दुष्यंत देंगे हुड्डा के हमलों का जवाब, जानें कौन से मुद्दे उठेंगे
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें