Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, झमाझम बारिश के बीच कार्यकर्ता सड़क पर बैठे, पुलिस ने भाजपा कार्यालय तक जाने से रोका

शनिवार सुबह से ही हो रही तेज बारिश बारिश के बीच कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछारें भी कीं। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं ने चौक पर ही सड़क के बीचों बीच पर बैठ गए।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 01:46 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 01:46 PM (IST)
चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, झमाझम बारिश के बीच कार्यकर्ता सड़क पर बैठे, पुलिस ने भाजपा कार्यालय तक जाने से रोका
प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष बंसल भी उपस्थित थे।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में किया गया। दो दिन पहले वीरवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल भवन में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करने के लिए शहर पहुंचे थे। इस दौरान किसान आंदोलन के समर्थन में कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया था। इसका भाजपा के महासचिव रामवीर भट्टी सहित कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था।

loksabha election banner

आरोप है कि इस दौरान भाजपा के नेताओं ने महिला प्रदर्शनकारी को अपशब्द कहे थे और उनके साथ बदसलुकी भी की। वहीं, आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने भी शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद शनिवार सुबह कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

शनिवार सुबह से ही हो रही तेज बारिश बारिश के बीच कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए सेक्टर-33 के चौक पर पानी की बौछारें भी की। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं ने चौक पर ही सड़क के बीचों बीच पर बैठ गए और भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष बंसल भी उपस्थित थे। जिन्होंने बारिश में भीगते हुए प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला सहित कई सीनियर नेता शामिल थे। कांग्रेस प्रवक्ता सतीश कैंथ का कहना है कि भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान किसान आंदोलन के समर्थन में आई महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई है, जिस कारण कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कैंथ का दावा है कि मनीष बंसल के धरने पर आने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस डीजीपी को भी लिखित शिकायत दी गई है। इस शिकायत की प्रति प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को भी भेजी गई है।

कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी है कि इस तरह के प्रदर्शन भाजपा के खिलाफ आगे भी जारी रहेंगे। जबकि इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई आला नेता भी नदारद रहे, वह बारिश के कारण धरना प्रदर्शन में नहीं पहुंच सके। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें भाजपा कार्यालय तक नहीं पहुंचने दिया। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर बारिश के दौरान जमकर बवाल काटा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.