Move to Jagran APP

मोहाली और डेराबस्सी में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन Chandigarh News

कांग्रेसी नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महंगाई बेरोजगारी किसानी संकट पर केंद्र सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। जोकि देश के लिए बेहद गंभीर है।

By Vikas KumarEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 09:48 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 09:48 AM (IST)
मोहाली और डेराबस्सी में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन Chandigarh News

मोहाली, जेएनएन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहरी) मोहाली की ओर से सोमवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 3/5 के लाइट प्वाइंट पर कांग्रेसी पदाधिकारियों व नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम लग गया। जिसे पुलिस को खुलवाने में मशक्त करनी पड़ी।

loksabha election banner

वहीं खरड़ में भी केंद्र के खिलाफ कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शन किया गया। मोहाली में जसप्रीत सिंह गिल व एडवोकेट कंवरबीर सिंह के नेतृत्व में ये प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानी संकट पर केंद्र सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। जोकि देश के लिए बेहद गंभीर है, क्योंकि देश की आर्थिकता इस पर ही निर्भर है। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ अपने विचार रखे।

डेराबस्सी में ब्लॉक स्तरीय रोष प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डेराबस्सी में ब्लॉक स्तरीय रोष प्रदर्शन किया। यह रोष प्रदर्शन केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ किया गया। इस प्रदर्शन की अगुआई कांग्रेस जिला मोहाली के प्रधान दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने की। दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने लोगों को गुमराह करके सत्ता हासिल की है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने लोगों को 15 लाख रुपये देने का झांसा दिया था। 2019 के चुनाव में बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा लोगों के दिमाग में डालकर झूठी वाहवाही बटोरने की कोशिश करते रहे।

महाराष्ट्र में हो रहे नाटक को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगीः दीपेंद्र ढिल्लों

उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते कहा कि वह एक झूठी सरकार है जो लोगों के हित को ताक पर रखकर केवल सत्ता पाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। महाराष्ट्र में भाजपा ने जबरदस्ती रातों-रात सत्ता पर काबिज होने का जो नाटक किया उसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सकती है और अपने किए वादों को पूरा करती है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग डेराबस्सी बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के नीचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक को भी रोका गया। इस अवसर पर रणजीत सिंह रेड्डी, चमन सैनी, परवीन सैनी, कृष्ण धीमान, हरविंदर सिंह पटवारी, मनोज शर्मा, अश्विनी शर्मा, रामदेव शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, बलविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह लक्की आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.