Move to Jagran APP

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा ने उठाए सवाल, कहा- मेयर बताएं शहर के सबसे पुराने अंडरब्रिज की हालत कब होगी ठीक

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा असधीर दुबे ने कहा कि दो माह पहले ही इस अंडरब्रिज की मरम्मत की गई थी। लेकिन आज भी अंडरपास की यह हालत है कि इसके नीचे सड़कें बुरी तरीके से टूट चुकी हैं।

By Vinay kumarEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 10:23 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 10:23 AM (IST)
महिला कांग्रेस ने सेक्टर-15 से 11 के जोड़ने वाले अंडरब्रिज पर सवाल उठाया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। महिला कांग्रेस ने सेक्टर-15 से 11 के जोड़ने वाले अंडरब्रिज पर सवाल उठाया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा असधीर दुबे का कहना है कि दो माह पहले ही इस अंडरब्रिज की मरम्मत की गई थी। लेकिन आज भी अंडरपास की यह हालत है कि इसके नीचे सड़कें बुरी तरीके से टूट चुकी है जो अंडर पास में लाइट्स लगी है वह भी भी टूटी पड़ी है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि यह अंडरब्रिज 50 साल पुराना है। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा असधीर दुबे का कहना है कि प्रशासन की तरफ से इसका कोई भी रखरखाव नहीं किया जा रहा है। रात को आने जाने वाले लोगों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

दीपा दुबे ने यह भी बताया कि ना कोई यहां पर ट्राफिक कंट्रोल रिफ्लेक्टर है जिससे आज के समय में जितनी धुंध पढ़ रही है उससे जहां पर एक्सीडेंट होने की संभावना रहती है। दीपा दुबे ने बताया कि बारिश के दिनों में अंडरपास में बहुत ज्यादा पानी जमा हो जाता है। जिसके बीच से गुजरना खतरे से खाली नही होता। उनका कहना है कि पानी निकालने के  लिए नगर निगम ने मोटर तो लगाई है लेकिन उसके रखरखाव के लिए कोई भी व्यक्ति नहीं है अंडरपास के इर्द-गिर्द बहुत ज्यादा गंदगी है और दीवारों पर अभद्र स्लोगन और बदत्तर चित्र बनाए हुए हैं। यहां से महिलाएं और बच्चे भी गुजरते हैं उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने मेयर से पूछा है कि सेक्टर 15 और 11 का अंडर ब्रिज कब तक पूर्ण रूप से ठीक होगा क्योंकि उनके एरिया की पार्षद राजबाला मलिक को सेक्टर 15 के नागरिकों के साथ सौतेला व्यवहार करने की शुरु से आदत है।उनका कहना है कि आज से पिछले चार सालों में एक भी कार्य सेक्टर 15 में वार्ड के किसी भी एरिया में शुरू नहीं हुए हैं और वार्ड का इतना बुरा हाल कर दिया है कि दूसरे शहरों से लोग आने वाले भी पूछते हैं क्या यह स्मार्ट सिटी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.