कांग्रेस ने नए चेहरों पर खेला दांव, पुराने पर भी भरोसा
कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस की इस सूची में अधिकतर सीनियर नेता शामिल हैं। छह पूर्व पार्षदों को टिकट मिला है। हालांकि पार्टी ने कुछ सीटों पर नए चेहरों को भी मौका दिया है।
राजेश ढल्ल, चंडीगढ़ :
कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस की इस सूची में अधिकतर सीनियर नेता शामिल हैं। छह पूर्व पार्षदों को टिकट मिला है। हालांकि पार्टी ने कुछ सीटों पर नए चेहरों को भी मौका दिया है। पार्टी के चंडीगढ़ अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला को धनास सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ, गुरबख्श रावत और रविदर कौर गुजराल एक बार फिर टिकट पाने में कामयाब रहे हैं।
डड्डूमाजरा से गुरचरण को बनाया उम्मीदवार
गुरचरण अपनी पत्नी सोनिया के लिए रामदरबार से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने प्रचार भी शुरू कर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व मेयर कमलेश को मैदान में उतारा है। ऐसे में गुरचरण को डड्डूमाजरा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि यहां से कांग्रेस के एससी सेल के चेयरमैन धर्मवीर टिकट मांग रहे थे। उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की है। जबकि पलसौरा सीट पर जगजीत सिंह कंग को चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया है। इस सीट से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दर्शन गर्ग टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनकी टिकट काट दी है। ऐसे में दर्शन गर्ग भी नाराज है। मेयर रविकांत के खिलाफ इंटक अध्यक्ष को उतारा
सेक्टर-22,23 की सीट पर कांग्रेस ने इंटक अध्यक्ष नसीब जाखड़ को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा ने मेयर रविकांत शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। जबकि आप इस सीट पर प्रदीप छाबड़ा को उम्मीदवार बनवाना चाहती है। अरविद केजरीवाल ने प्रदीप छाबड़ा को चुनाव लड़ने के निर्देश दिए हैं। इस सीट पर इंटक के पूर्व अध्यक्ष कुलबीर सिंह टिकट मांग रहे थे। सेक्टर-37-38 से उम्मीदवार तय नहीं
कांग्रेस ने सेक्टर-37-38 सीट से अभी उम्मीदवार तय नहीं किया है। इस सीट पर इस समय भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद उम्मीदवार हैं। सूद यहां से पिछले दस साल से पार्षद हैं। सूद के मैदान में उतरने पर किसी सीनियर नेता को कांग्रेस मैदान में उतारेगी। सबसे युवा उम्मीदवार हैं 26 वर्षीय अतिदरजीत सिंह
कांग्रेस की जारी सूची में सबसे कम आयु के उम्मीदवार अतिदर जीत सिह रॉबी है। उनकी आयु 26 साल की है। भाजपा में भी सबसे कम आयु के उम्मीदवार कंवरजीत राणा है जो कि वर्तमान में पार्षद है। उनकी आयु 31 साल है। कांग्रेस के अतिदरजीत सिह रॉबी पेशे से वकील है। रॉबी को वार्ड नंबर-30 से उम्मीदवार बनाया गया है। रॉबी के पित भूपेंद्र सिंह बढ़हेडी कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हैं। बबला की पत्नी और बहन दोनों को टिकट
कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला की पत्नी हरप्रीत बबला को वार्ड नंबर-10 से उम्मीदवार बनाया गया है। उनकी बहन बलविदर कौर को भी कांग्रेस ने टिकट दी है। उन्हें वार्ड नंबर-22 से उम्मीदवार बनाया गया है। बलविदर कौर ने साल 2016 में अकाली दल की टिकट से चुनाव लड़ा था। रखा जातीय समीकरण का ध्यान, पांच अन्य उम्मीदवारों की घोषणा आज
कांग्रेस ने उम्मीदवार तय करते समय जातीय समीकरण का ध्यान रखा है। बाकी बचे पांच वार्डो के उम्मीदवारों की घोषणा शुक्रवार होगी। उधर, उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी में कई नेताओं की नाराजगी भी सामने आ गई है। अधिकतर उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के करीबी हैं। उम्मीदवार तय करने में बंसल और अध्यक्ष सुभाष चावला की ही चली है। मगर सूची में 15 साल से कांग्रेस की पार्षद रहीं शीला फूल सिंह का नाम शामिल नहीं है। शीला फूल सिंह सेक्टर-25 से पार्षद हैं। इस सीट पर अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। कांग्रेस ने डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन सोसाइटी के चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी को भी मौलीजागरां से उम्मीदवार बनाया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा असधीर दूबे को भी टिकट दी गई है। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गाबी को भी उम्मीदवार बनाया गया है। जिला अध्यक्ष जसबीर बंटी और सोनू मोदगिल को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि मनीमाजरा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर गिरी की बहू ममता गिरी को टिकट दी गई है। मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की फिर से टिकट लेने में कामयाब रहे हैं। ऐसे कई उम्मीदवार हैं जो दूसरे वार्ड में जाकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव और उनकी पत्नी प्रिति केसरी को कहीं से भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। कांग्रेस ने इन्हें बनाया उम्मीदवार
उम्मीदवार वार्ड नंबर
हरमोहिदर सिंह लक्की 02
रवि ठाकुर 03
जन्नतजहां 04
दर्शना रानी 05
ममता गिरी 06
ओम प्रकाश सैनी 07
ठाकुर करतार सिंह 08
ममता देवी 09
हरप्रीत कौर बबला 10
राजीव कुमार मोदगिल 11
दीपा असधीर दुबे 12
सचीन गालव 13
सुमित चावला 14
नसीब जाखड़ 17
सरोझ शर्मा 18
कमलेश बनारसी दास 19
बसंत सिंह चौधरी 21
बलविदर कौर 22
रविदर कौर गुजराल 23
जसबीर सिंह बंटी 24
गुरचरण सिंह 26
गुरबख्श रावत 27
निर्मला देवी 28
जगजीत सिंह कंग 29
अतिदर सिंह रॉबी 30
सतीश कैंथ 31
अभिषेक शर्मा शैंकी 32
विजय सिंह राणा 33
गुरप्रीत सिंह गाबी 34
देविदर कुमार गुप्ता 35