Move to Jagran APP

नए साल में भी पंजाब में सर्दी के तेवर तीखे, कोहरे ने किया जनजीवन जाम, ठंड से एक और मौत

पंजाब में नववर्ष पर भी ठंड का कहर जारी है। राज्‍य में अधिकतर स्‍थानों पर तापमान चार डिग्री सेल्सियस से कम है। शीतलहर ने राज्‍य में एक और व्‍यक्ति की जान ले ली है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 08:39 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 09:00 AM (IST)
नए साल में भी पंजाब में सर्दी के तेवर तीखे, कोहरे ने किया जनजीवन जाम, ठंड से एक और मौत
नए साल में भी पंजाब में सर्दी के तेवर तीखे, कोहरे ने किया जनजीवन जाम, ठंड से एक और मौत

चंडीगढ़, जेनएन। पंजाब में नववर्ष पर भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड के साथ घने कोहरे की भी मार से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राज्‍य में सबसे कम तापमान फाजिल्‍का जिले के अबाेहर में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अबोहर में ठंड से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। पंजाब में ठंड ने सोमवार को चार लोगों की जान ले ली थी। राज्‍य में अधिकतर स्‍थानों पर तापमान तीन से चार डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

loksabha election banner

राज्‍य में सबसे कम न्‍यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस अबोहर में दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जालंधर, पठानकोट और कपूरथला में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड के साथ कोहरेे का कहर भी जारी है। कई स्‍थानों पर नए साल में भी घना कोहरा छाया रहा। इस कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई थी। कोहरे के कारण ट्रेनें भी बहुत देरी से चल रही हैं। वैसे, मौसम विभाग के अनुसार नए साल से कोहरे का प्रभाव थोड़ा कम हो सकता है। कहीं-कहीं धूप खिल सकती है। इससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्‍मीद है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

अबोहर-          3.0 डिग्री सेल्सियस।

अमृतसर-       3.4 डिग्री सेल्सियस।

जालंधर-         3.5 डिग्री सेल्सियस।

कपूरथला-       3.5 डिग्री सेल्सियस।

पठानकोट-      3.5 डिग्री सेल्सियस।

बठिंडा-           3.8 डिग्री सेल्सियस।

फिरोजपुर-      4.0 डिग्री सेल्सियस।

लुधियाना-       4.1 डिग्री सेल्सियस।

आनंदपुर साहिब- 4.5 डिग्री सेल्सियस।

पटियाला-        4.6 डिग्री सेल्सियस।

चंडीगढ़-          4.8 डिग्री सेल्सियस।

मोहाली-          5.0 डिग्री सेल्सियस। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.