Move to Jagran APP

दीपावली से पहले ठंड की दस्तक, बारिश से 12 डिग्री लुढ़का पारा

ट्राईसिटी में शनिवार देर रात से शुरू बारिश का सिलसिला रविवार देर शाम तक जारी रहा। इसके साथ ही दीपावली से पहले ही ठंड ने शहर में दस्तक दे दी है। रविवार को हुई बारिश के बीच एक दिन में 12 डिग्री तापमान लुढ़का। इस बीच 27.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 07:55 AM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 07:55 AM (IST)
दीपावली से पहले ठंड की दस्तक, बारिश से 12 डिग्री लुढ़का पारा
दीपावली से पहले ठंड की दस्तक, बारिश से 12 डिग्री लुढ़का पारा

वैभव शर्मा, चंडीगढ़

loksabha election banner

ट्राईसिटी में शनिवार देर रात से शुरू बारिश का सिलसिला रविवार देर शाम तक जारी रहा। इसके साथ ही दीपावली से पहले ही ठंड ने शहर में दस्तक दे दी है। रविवार को हुई बारिश के बीच एक दिन में 12 डिग्री तापमान लुढ़का। इस बीच 27.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह के समय ही शहर में रात जैसा अंधेरा छा गया था।

मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से शहर में बारिश हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का मैदानी क्षेत्रों में असर पड़ा है। इसी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में अभी तक अक्टूबर माह में ऐसा मौसम देखने को नहीं मिला था। इस प्रकार अब ठंड ने दस्तक दे दी है। क्योंकि अब आने वाले दिनों में तापमान नीचे ही गिरेगा। अगले कुछ दिनों में छाएगा कोहरा

मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में ट्राईसिटी के तापमान सामान्य से 10 डिग्री से नीचे गिरेगा, वहीं कोहरे का कहर भी पड़ना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में येलो अलर्ट के बीच लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में आने वाले समय में बारिश व बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 10 वर्षो में अक्टूबर माह में 24 घंटे के अंदर हुई बारिश का आंकड़ा

साल 24 घंटे में हुई बारिश 2011 0.0 एमएम

2012 6.0 एमएम

2013 24.4 एमएम

2014 4.5 एमएम

2015 11.8 एमएम

2016 0.2 एमएम

2017 0.0 एमएम

2018 18.6 एमएम

2019 बारिश ट्रेस नहीं हुई

2020 0.0 एमएम

2021 27.2 एमएम ऐसा रहेगा मौसम का हाल

- सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने के आसार हैं।

- मंगलवार को आसामान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने के आसार हैं।

- बुधवार को आसामान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.