विक्षिप्त महिला से चार लाख की ठगी के आरोप में आठ नामजद
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : वर्ष 2014 में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ चार लाख रुपये की ठगी क
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : वर्ष 2014 में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ चार लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने अदालत के आदेश पर आठ नामजद सहित कई अन्य के खिलाफ मामला दज किया है। मामले में स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी ने शिकायत दी थी। जानकारी के अनुसार सेक्टर-34 थाना एरिया में रहने वाली एक महिला वर्ष 2014 में मानसिक तौर पर विक्षप्त हो गई थी। जिसके बाद साहिल, राज कुमार, दरेश कुमार, बलबीर सिंह, कुमार ताहा, चेतन कुमार जोशी, पंकज कुमार व नवीन कुमार सहित अन्य ने उसे बहला फुसला कर उसके अकाउंट की जानकारी ले ली और चार लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की जानकारी स्टेट सर्विस अथारिटी में पहुंचने पर अथारिटी के पूर्व मेंबर सेक्रेटरी लाल चंद ने संबंधित सेक्टर-34 थाने में लिखित तौर पर कार्रवाई की शिकायत दी। अथारिटी ने एक शिकायत की कापी कुछ समय पहले ही जिला अदालत में दायर की थी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 420, 120बी के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपित कहां रहते हैं, इसकी जानकारी पुलिस को अभी नहीं मिल पाई है।