Move to Jagran APP

मोहाली के मास्टर प्लान में होगा बदलाव, सेक्टर-102 और 103 को बनाया जाएगा रेड जोन इंडस्ट्री

गमाडा की ओर से जो 2006 में करीब 15 साल पहले मोहाली शहर को विकसित करने के लिए जो मास्टर प्लान बनाया गया था उसमें अब बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत सेक्टर 102 और 103 को रेड जोन इंडस्ट्री में तबदील किया जा सकता है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 01:34 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 01:34 PM (IST)
मोहाली के मास्टर प्लान में होगा बदलाव, सेक्टर-102 और 103 को बनाया जाएगा रेड जोन इंडस्ट्री
मोहाली के मास्टर प्लान में होगा बदलाव, सेक्टर-102 और 103 को बनाया जाएगा रेड जोन इंडस्ट्री।

मोहाली, जेएनएन। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) सेक्टर 101 और 103 को रेड जोन इंडस्ट्री में तबदील कर सकता है। उक्त सेक्टर शहर के पहले मास्टर प्लान के अनुसार इंडस्ट्रियल जोन का हिस्सा थे। जिन्हें अब रेड जोन इंडस्ट्री में तबदील किया जा सकता है। लेकिन लोगों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। क्योंकि रेड जोन की इंडस्ट्री खतरनाक होती है। दोनों सेक्टरों के आसपास रिहायशी एरिया है। जहां पर ऐसी कोई भी इंडस्ट्री लगाया जाना लोगों की सेहत के लिए खिलवाड़ होगा।

loksabha election banner

गमाडा की ओर से लोगों से इस मामले को लेकर ऐतराज मांगे गए थे। इन ऐतराज पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। ध्यान रहे कि गमाडा की ओर से जो 2006 में करीब 15 साल पहले मोहाली शहर को विकसित करने के लिए जो मास्टर प्लान बनाया गया था उसमें अब बदलाव किया जा रहा है। जिसको लेकर उस एरिया के लोग गमाडा के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। उक्त क्षेत्रों में रहने वाले लोगों व आसपास के किसानों ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी प्रकार से अपना एरिया रेड जोन में तबदील नहीं होने देंगे। बल्कि पहले की तरह ही इंडस्ट्रियल जोन के तौर पर उसे रखने का पक्ष करेंगे।

सेक्टर 101 और 103 से जुड़े गांवों दुराली, सनेटा और दैड़ी के किसानों सरपंच गुरप्रीत सिंह सोना, दर्शन सिंह, मोहिंदर सिंह परविंदर सिंह, मलकीत सिंह, जरनैल सिंह सोनी, ज्ञान सिंह पाल सिंह और अमर सिंह मनौली ने बताया कि करीब 15 साल पहले 2006 में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) का गठन किया गया था। उसी दौरान गमाडा ने पूरे एरिया का मास्टर प्लान सिंगापुर की कंपनी युरान से तैयार करवाया था। इसके तहत उनके गांवों से संबंधित एरिया में 101 और 103 सेक्टर बनाए जाने थे। यहां पर भी पूरा एरिया चिन्हित किया गया था कि कहां पर क्या बनाया जाना है। उनके गांवों के आसपास इंडस्ट्रियल एरिया बनाए जाने को लेकर इंडस्ट्रियल जोन के तौर पर उनके गांवों के एरिया को चुना गया था। इसके आधार पर ही सारा काम अब तक होता रहा है।

उक्त लोगें ने बताया कि पिछले 15 साल से जो चल रहा था, उसे बदलने के लिए गमाडा ने करीब पांच महीने पहले एक नोटिस जारी किया। जिसमें सेक्टर 101 और 103 के इंडस्ट्रियल जोन को रेड जोन में तबदील करने पर लोगों के ऐतराज मांगे गए। लोगों ने गमाडा कार्यालय में ऐतराज दायर किए हैं।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में घर खरीदने का मौका, Chandigarh Housing Board ई-टेंडर के जरिये बेच रहा प्रॉपर्टी

 यह भी पढ़ें: Weekend lockdown: पंजाब में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, सीएम ने दिए वीकेंड लॉकडाउन के संकेत

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.