17 हजार में बैंकाक की करें सैर
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बैंकाक के लिए एयर इडिया की फ्लाइट 11 दि
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बैंकाक के लिए एयर इडिया की फ्लाइट 11 दिसंबर से सप्ताह में 3 दिन चलेगी। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि फ्लाइट्स चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को उड़ान भरेगी। इसके लिए यात्रियों को 17000 रुपये (आने जाने का) खर्च करने होंगे। फ्लाइट्स की बु¨कग शुरू कर दी गई है। अभी तक 45-50 यात्रियों ने बु¨कग करवाई है। स्टेशन मैनेजर ने बताया कि अभी फ्लाइट्स को सप्ताह में 3 दिन चलाया जाएगा। गौर रहे कि पहले ये फ्लाइट 29 अक्टूबर से शुरू होनी थी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से ये फ्लाइट सोमवार को दोपहर 2 बजे और बुधवार तथा शुक्रवार को दोपहर 1.35 मिनट पर उड़ान भरेगी। फ्लाइट बैंकाक के समय के अनुसार चंडीगढ़ के लिए सुबह 5.40 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 9.20 बजे चंडीगढ़ इटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। फ्लाइट चंडीगढ़ इटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर 2 बजे उड़ान भरेगी तथा बैंकाक के समय के अनुसार रात 8 बजे लैंड करेगी। फ्लाइट में कुल 162 सीटें होंगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा के कई राज्य चंडीगढ़ इटरनेशनल एयरपोर्ट को टच करते है। इसके कारण चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कई एयरलाइस कपंनियों ने लाइट्स चलाने की योजना बनाई है। इसके अंतर्गत अब यहां से 3 इटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं।