Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: अगले 72 घंटों में बदलेगा चंडीगढ़ का मौसम, तपतपाती गर्मी से मिल सकती है राहत

अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शहर में अब तापमान 40 डिग्री पहुंचने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो से तीन दिन बाद मौसम करवट लेगा और बारिश हो सकती है जिससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 03:46 PM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 03:46 PM (IST)
Chandigarh Weather: अगले 72 घंटों में बदलेगा चंडीगढ़ का मौसम, तपतपाती गर्मी से मिल सकती है राहत
अगले 72 घंटों में बदलेगा चंडीगढ़ का मौसम, तपतपाती गर्मी से मिल सकती है राहत।

चंडीगढ़, जेएनएन। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शहर में अब तापमान 40 डिग्री पहुंचने लगा है। अप्रैल महीने में ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया है। आलम यह है कि गर्मी की वजह से शहर के तमाम बाजारों, पार्कों और सड़कों की सामान्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम होने लगी है। लोग तपतपाती गर्मी में घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं।

loksabha election banner

मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा सताएगी। आगामी 30 अप्रैल और पहली मई को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के चलते देखने को मिलेगा।

यह रहेगा इस हफ्ते मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान ने 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम हैं। बहरहाल वीरवार को शहर का अधिकतक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। खासबात यह है कि न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात के समय में लोगों को गर्मी परेशान करेगी।

व्यापारी बोले पहले कोरोना अब मौसम की मार

वहीं व्यापारियों का कहना है कि पहले ही कोरोना महामारी की वजह से बाजारों से रौनक गायब है। अब गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में धंधा करना काफी मुश्किल हो गया है। जीरकपुर के दुकानदार कुशल ने बताया कि शाम को जब लोग घर के बाहर निकलते हैं, तो बाजार में लॉकडाउन लग जाता है। गौरतलब है कि पंजाब में शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन है। ऐसे में व्यापारी खासे परेशान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.