Move to Jagran APP

जम्मू, पंजाब और दिल्ली से कम रहा चंडीगढ़ का तापमान, दो दिन बाद फिर छा सकते हैं बादल

चंडीगढ़ में मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि आगामी दो दिन के बाद एक बार फिर से आसमान में बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 04:24 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 07:44 AM (IST)
जम्मू, पंजाब और दिल्ली से कम रहा चंडीगढ़ का तापमान, दो दिन बाद फिर छा सकते हैं बादल
चंडीगढ़ में आगामी दो दिन के बाद एक बार फिर से आसमान में बादल छा सकते हैं। (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। दो दिनों से हो रही बारिश ने शहर के तापमान में कमी ला दी है। गत बुधवार के बाद वीरवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से चंडीगढ़ का तापमान जम्मू, पंजाब और दिल्ली से भी कम हो गया। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि आगामी दो दिन के बाद एक बार फिर से आसमान में बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। पंजाब में जहां आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा, वहीं हरियाणा में अगले 24 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

loksabha election banner

इससे पहले, वीरवार सुबह की शुरुआत आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई। करीब 11 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं दोपहर तीन बजे शहर में अच्छी धूप निकली। दो दिनों के बाद शहर में निकली धूप का आनंद लोगों ने शहर के पार्कों और सुखना लेक पर लिया। वहीं शाम होते ही शहर में ठंड एक बार फिर बढ़ गई और लोग ऊनी कपड़े पहने हुए दिखाई दिए। शहर का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो कि सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में रात 12 बजे से लेकर सुबह साढ़े आठ बजे तक 5.3 एमएम और शाम साढ़े पांच बजे तक हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। कहां रहा कितना तापमान राज्य/यूटी अधिकतम तापमान (डिग्री में) जम्मू 22.9 पंजाब 22.7 दिल्ली 25.8 शहर में आने वाले दिनों का मौसम -शुक्रवार और शनिवार आसमान साफ रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। लेकिन न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ दस डिग्री तक रहने के आसार है। -रविवार को आसमान में बादल छा सकते हैं। बारिश होने के आसार कम है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.