Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में मौसम लेगा करवट, अगले दो दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में अगले दो दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है जिससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 11:16 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 11:16 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में मौसम लेगा करवट, अगले दो दिन बारिश के आसार
चंडीगढ़ में मौसम लेगा करवट, अगले दो दिन बारिश के आसार

चंडीगढ़, [वैभव शर्मा]। शहर में एक बार फिर से माैसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। रविवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे बादल भी छंट गए। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना कम है। बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं भी चलेगी जिससे धूल भरी आंधी चल सकती है। सुबह 11 बजे तक शहर का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद मौसम करवट लेगा।

prime article banner

वहीं, सोमवार और मंगलवार काे शहर में आसमान पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है। जिसकी वजह से 22 मार्च सोमवार शाम से बुधवार तक बारिश हो सकती है। बारिश के साथ शहर में तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा।

यह रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल

- रविवार को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार है।

- सोमवार को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने के आसार है।

- मंगलवार को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने के आसार है।

यह भी पढ़ें: अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम


यह भी पढ़ें: KV AFS Chandigarh Teacher Vacancy 2021: केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल, चंडीगढ़ में वॉक-इन-इंटरव्यू 22, 23 और 24 मार्च को

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.