Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में वीरवार को हुई बारिश से खुशगवार बना मौसम, आज भी छा सकते हैं बादल

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में वीरवार को हुई बारिश से मौसम खुशगवार बना हुआ है। आज सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही चल रही है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के जालंधर लुधियाना व हरियाणा के पंचकूला करनाल कुरुक्षेत्र पानीपत सहित कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 08:58 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 08:58 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में वीरवार को हुई बारिश से खुशगवार बना मौसम, आज भी छा सकते हैं बादल
चंडीगढ़वासियों को वीरवार शाम को गर्मी से राहत मिली।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में तीन दिनों से गर्मी की मार झेल रहे शहर वासियों को बीते वीरवार शाम को गर्मी से राहत मिली। वीरवार को हुई बारिश की वजह से आज भी मौसम थोड़ा खुशगवार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने के आसार बताए हैं। इसके बाद शहर वासियों को बदन को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आज सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही चल रही है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के जालंधर, लुधियाना व हरियाणा के पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत सहित कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है।

loksabha election banner

खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है और काले बादलों की आवाजाही चल रही है। पंजाब और हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़ के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि इन दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में 13 जून तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम में होने वाले बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस को माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक तापमान के साथ हवा में नमी बढ़ेगी, मगर लू चलने की संभावना नहीं है। 11 और 12 जून को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जो बारिश के साथ तापमान में कमी लाएगा। जून के आगे दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व से आने वाली हवाओं का असर तापमान पर देखने को मिलेगा। पूर्वी हवाओं से रात के समय में भी होने वाली उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है।इस वजह से हवाओं में ठंडक होने से तापमान गिरने के आसार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.