चंडीगढ़ मौसम अपडेट: न कोहरा न बारिश आज खिली धूप, अगले तीन दिन मौसम रहेगा मेहरबान
Chandigarh Weather Update न कोहरा न बारिश अब खिली धूप... चंडीगढ़ में आज अच्छी धूप निकल आई है। कई दिनों से धूप को तरस रहे शहरवासियों को आज ठंड से थोड़ा राहत मिलेगी। अगले तीन से चार दिन मौसम मेहरबान रहेगा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: न कोहरा न बारिश अब खिली धूप... चंडीगढ़ में आज अच्छी धूप निकल आई है। कई दिनों से धूप को तरस रहे शहरवासियों को आज ठंड से थोड़ा राहत मिलेगी। जनवरी में अब तक बारिश और बादलों का ही खेल चलता रहा। वहीं, कोहरा भी दिनभर छाया रहता था, लेकिन वीरवार को करीब 23 दिनों के बाद दोपहर में धूप निकली और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, आज भी सुबहर से ही धूप निकल आई है। राहत की बात यह है कि कोहरा बिल्कुल भी नहीं है, जिससे लोग आज दिनभर धूप का मजा ले सकेंगे। हालांकि लोगों को ठंड से छुटकारा नही मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक शहर में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस 29 जनवरी को एक्टिव हो रहा है अगर उसके चलते हवाओं में बदलाव हुआ तो शहर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाके ठंड की चपेट में हैं। सर्द हवाएं ठंड का एहसास करवा रही हैं। लेकिन आज सुबह से ही धूप निकल आई है जिससे आज पूरा दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह आठ बजे तक शहर का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटे में बढ़ेगा शीतलहर और कोहरे का कहर
मौसम विभाग की ओर जानकारी दी गई है कि अगले दो से तीन दिन तक चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के साथ कोहरा पड़ेगा। 24 घंटे में कोहरे और शीतलहर का असर इन तीनों राज्यों में देखने को मिलेगा।विभाग की ओर यह भी कहा गया है कि हाइवे पर कोहरा का ज्यादा असर रहेगा और इस दौरान वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सावधनी बरतनी होगी।
दो से चार फरवरी को फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
जहां एक वेस्टर्न डिस्टबेंस 29 जनवरी को एक्टिव होगा, वहीं विभाग के अनुसार दो से चार फरवरी को एक ओर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है जो काफी असरदार होगा।इस दौरान मैदानी इलाकों में भारी हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकता है।29 से 31 जनवरी को एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,गिलगित,बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और पहाड़ों में भारी बर्फबारी होगी।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
आज को आसमान साफ रहने के साथ सुबह और शाम के समय कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना। शनिवार से लेकर सोमवार तक मौसम साफ रहेगा। अच्छी धूप खिलेगी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।