Move to Jagran APP

चंडीगढ़ मौसम: छंट गए बादल और कोहरा, आज भी खिलेगी धूप, मौसम विभाग ने फिर की बारिश की भविष्यवाणी

Today Weather News Update मौसम विभाग ने फिर से बारिश के आसार जताए हैं। लोगों को अभी तक पूरी तरह से ठंड से राहत भी नहीं मिली थी कि अब फिर से बारिश से शीतलहर बढ़ सकती है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 08:01 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 08:01 AM (IST)
चंडीगढ़ मौसम: छंट गए बादल और कोहरा, आज भी खिलेगी धूप, मौसम विभाग ने फिर की बारिश की भविष्यवाणी
20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: आज सुबह की शुरुआत साफ आसमान से हुई है। बादल और कोहरा छंट जाने से शहर के लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। तेज धूप खिलेगी, जिसका लोग आज मजा ले सकते हैं। सुबह आठ बजे शहर का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, शुक्रवार को निकली तेज धूप से शहरवासियों को ठंड से राहत महसूस हुई। हालांकि बीच-बीच में ठंडी हवाएं भी चलती रही। दिन भर धूप खिलने के साथ सर्द हवाओं से मौसम में ठंडक भी बनी रही।

loksabha election banner

वहीं मौसम विभाग के अनुसार शहर में आने वाले दिनों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। हालांकि अगले 3 दिन मौसम सामान्य रहेगा। शुक्रवार को अच्छी धूप खिलने से शहर का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री तक पहुंच गया था, जोकि बीते दिनों के मुकाबले ज्यादा था। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि तेज हवा चलने से दिन ढलने के बाद फिर से ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार यानी आज भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो दो और तीन फरवरी मौसम दोबारा करवट लेगा, बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में शहर में एक वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव होगा, वहीं विभाग के अनुसार दो से चार फरवरी को एक ओर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है जो काफी असरदार होगा। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

आज मौसम साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जा सकता है। रविवार को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जाने के आसार हैं। सोमवार को भी मौसम से शहर के लोगों को राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जाने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.