Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा, सुहागिनों के लिए चांद का दीदार मुश्किल

Chandigarh Weather Update शहर में आज बारिश के पूरे आसार बने हुए हैं। वही आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चलते से तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है। वहीं आज करवाचौथ पर रात के समय चांद का दीदार में देरी हो सकती है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 12:18 PM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा, सुहागिनों के लिए चांद का दीदार मुश्किल
चंडीगढ़ में इस समय झमाझम बारिश हो रही है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: शहर में मौसम का आज अलग ही अंदाज बना हुआ है। सुबह से ही काले घने बादल छाए हुए थे और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद शहर में झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं, ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। वहीं, दोपहर में पूरे शहर में अंधेरा छा गया है। शनिवार देर रात 2:00 बजे से मौसम ने करवट ली और शहर में बारिश शुरू हुई, बारिश का दौर अभी तक जारी है। हालांकि अब बारिश तेज हो गई है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली समेत पंजाब हरियाणा और हिमाचल में भी तेज बारिश हुई। पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही है। बारिश का सीधा असर तापमान पर पड़ा। मौसम विभाग ने आज भी ट्राईसिटी सहित पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते करवाचौथ का व्रत खोलने में भी देरी हो सकती हैं। मौसम खराब होने की वजह से रात में चांद बादलों के बीच छुप सकता है और इससे सुहागिनों के व्रत खोलने में देरी भी हो सकती है। हालांकि चंडीगढ़ में आठ बजे तक चांद निकल आएगा। मौसम विभाग का कहना है कि शाम तक मौसम खुल सकता है लेकिन बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है। सुबह आठ बजे तक शहर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं आज दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम बदलाव होने का कारण ईस्ट अफगानिस्तान और उसके साथ लगते पड़ोसी देशों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है, जिसकी वजह से पंजाब और हयिराणा के साथ चंडीगढ़ में भी बारिश हुई है। इसके अलावा शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एहिया डेवलप हुआ है। इसके चलते शनिवार देर रात और रविवार सुबह के समय बारिश हो रही है ।

पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि माझा, दोआबा, वेस्ट मालवा और ईस्ट मालवा में 24 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई है।वहीं हरियाणा में नार्थ हरियाणा, साउथ और साउथईस्ट हरियाणा के साथ ही वेस्ट और साउथ वेस्ट हरियाणा में भी 24 अक्टूबर को तेज बारिश होने के आसार है। इन राज्यों के साथ ही चंडीगढ़ में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.