Move to Jagran APP

चंडीगढ़ मौसम: आज से बिगड़ेगा मौसम, धुंध छाने से बढ़ी ठिठुरन, अगले 3 दिन के लिए अलर्ट जारी

Today Chandigarh Weather News Update ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ से जारी संदेश में वाहन चालकों को सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है। शहर में छा रहे कोहरे के चलते वाहन चालकों को वाहनों की फॉग लाइट और जरूरी होने पर ही ट्रैवल करने की अपील की है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 09:16 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 09:16 AM (IST)
चंडीगढ़ मौसम: आज से बिगड़ेगा मौसम, धुंध छाने से बढ़ी ठिठुरन, अगले 3 दिन के लिए अलर्ट जारी
शहरवासी अच्छी व तेज धूप के लिए तरस गए हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में इन दिनों कोहरे का कहर जारी है। रात और सुबह के समय शहर धुंध के आगोश में होता है। वहीं, दिनभर सर्द हवाओं की वजह से शीतलहर जारी है। ऐसे में अब शहरवासियों को आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग ने आगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की बात कही है। वहीं बीते दिनों से शहर में धूप न के बराबर निकल रही है। शहरवासी अच्छी व तेज धूप के लिए तरस गए हैं। कोहरे की वजह से जीवन अस्त-वस्त हो गया है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ से जारी संदेश में वाहन चालकों को सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है। पुलिस ने शहर में छा रहे कोहरे के चलते वाहन चालकों को वाहनों की फॉग लाइट और जरूरी होने पर ही ट्रैवल करने की अपील की है।

loksabha election banner

कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट जारी है। आज सुबह भी कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह नौ बजे तक छह डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से बुधवार तक शहर में बादल छाए रहेंगे और इस बीच ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर 18 जनवरी तक रहेगा और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश बर्फबारी के साथ ठंड में इजाफा होगा। इस दौरान शहर में सुबह और रात के अलावा दिन में भी कोहरे की चादर बिछ सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री की गिरावट के साथ 13.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीतलहर

माैसम विभाग के अनुसार पहाड़ाें में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में शीतलहर है। शनिवार रात के समय ट्राइसिटी में चली शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी। विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में शीतलहर के बढ़ने का अंदेशा है। इसका असर पंजाब और हरियाणा में भी पड़ेगा और वहां पर भी तापमान में करीब पांच से सात डिग्री की गिरावट होगी।

विभाग ने जारी की चेतावनी

शनिवार को मौसम विभाग की ओर से पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कई जिले आने वाले दो दिनों तक शीतलहर की चपेट में रहने वाले हैं। इस दौरान घने कोहरे के बीच विजिबिलिटी भी शून्य के करीब रहेगी। कोहरे और शीतलहर के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित रहेगा।

ऐसा रहेगा शहर का मौसम

आज बादल छाए रहेंगे और दिन और रात के समय कोहरा छायेगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहने की संभावना। इसके बाद सोमवार मंगलवार और बुधवार को भी बादल छाने के साथ कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.