Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड, घरों में कैद हुए शहरवासी, अगले 3 दिन बारिश की भविष्यवाणी

Chandigarh Weather News Update चंडीगढ़ में बीते एक हफ्ते से लोग धूप को तरस गए हैं। ऐसे में कोहरा और ज्यादा परेशान कर रहा है। रात से लेकर सुबह तक शहर में घना कोहरा छाया रहता है। आज भी दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 08:12 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 08:12 AM (IST)
चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड, घरों में कैद हुए शहरवासी, अगले 3 दिन बारिश की भविष्यवाणी
साेमवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री की गिरावट के साथ 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: इन दिनों पूरी ट्राईसिटी ठंड की चपेट में है। शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। शहरवासी ठंड का सितम झेल रहे हैं। हालांकि  मौसम विभाग ने पहले ही शहर में कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी है, जो कि बिल्कुल सही साबित हो रही है।

prime article banner

चंडीगढ़ में बीते एक हफ्ते से लोग धूप को तरस गए हैं। ऐसे में कोहरा और ज्यादा परेशान कर रहा है। रात से लेकर सुबह तक शहर में घना कोहरा छाया रहता है। आज भी दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह आठ बजे शहर का तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। 

वहीं, शहर में इस कड़ाके की ठंड जानलेवा साबित होने लगी है। पार्क में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। जिसे पुलिस न जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक जांच के बाद ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर व्यक्ति की मौत की वजह ठंड बताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अधिकारिक तौर पर मौत के वजह की पुष्टि हो पाएगी। मृतक की पहचान सेक्टर-52 निवासी 40 वर्षीय बलराम के तौर पर हुई।

चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर का सितम जारी रहेगा। पहाड़ों इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और आने वाले एक सप्ताह तक इससे राहत नहीं मिलेगी।पिछले एक सप्ताह से दिन में धूप नहीं निकल रही। सोमवार को भी ट्राईसिटी में सिवियर कोल्ड-डे (कड़ाके की ठंड का दिन) और कोल्ड-डे की स्थिति बन रही।

मौसम विभाग ने कहा है कि चंडीगढ़ में आने वाले दो दिनों तक घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके अलावा देश के उत्तर पश्चिमी भाग में 19 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कई दिनों तक उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर रहेगी। साेमवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री की गिरावट के साथ 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा।

18 जनवरी और 21 जनवरी को एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 18 जनवरी की रात से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा।इस वेस्टर्न डिस्टबेंस से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के प्रभावित होने की संभावना है।इसके अलावा जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस 21 जनवरी को एक्टिव हो रहा है उसका ज्यादा असर चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा पर पड़ेगा।इन तीनों के अलावा यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।वहीं 22 जनवरी को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक हवा का चक्रवात बनने की संभावना है।

शहर में रात का पारा सात डिग्री से नीचे

चंडीगढ़ में रात का पारा सात डिग्री से नीचे आ गया और पंजाब और हरियारणा के जिलों का हैं।सीजन में यह पहली बार है कि जब शहर में रात का तापमान एक डिजिट (यानी 10 से कम) पर आ गया।हिमाचल में भारी हिमपात की वजह से भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है।विभाग ने अगले चार दिन के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह रहेगा आने वाले दिनों में शहर का मौसम

आज भी बादल छाए रहेंगे और दिन और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना।

बुधवार को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना।

वीरवार को बारिश के आसार।अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना।

 शुक्रवार बारिश के आसार।अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना।

रिपोर्ट वैभव शर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.