Chandigarh Weather Update: सुबह दस बजे ही पारा 31 डिग्री सेल्सियस, तेज धूप व उमस से लोग बेहाल
Chandigarh Weather माैसम विभाग ने शहर का तापमान 37 डिग्री तक रहने का अंदेशा जताया है। अभी बारिश की संभावना नहीं है। उलटा सोमवार से तापमान अौर बढ़ सकता है।
चंडीगढ़, जेएनएन। रविवार को एक बार फिर शहर में पारा चढ़ने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो गए हैं। सोमवार से शहर के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने इसकी आशंका जताई है। अभी शहर का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को तापमान और बढ़कर 37 डिग्री तक रह सकता है। निदेशक पाल ने बताया कि अभी मानसून भी कमजोर है ऐसे में बारिश भी होन की संभावना नहीं है।
रविवार को भी शहर में सुबह से ही तेज धूप निकली रही। उमस बढ़ने के साथ ही लोग गर्मी और पसीने से बेहाल दिखाई दिए। लोग अपने घरों में दूबके हुए हैं और कूलर और एसी के आगे बैठकर ठंडक का एहसास ले रहे हैं। सुबह के समय भी लोग सुखना लेक आैर पार्कों में कम ही दिखाई दिए। आम दिनों में रविवार की छुट्टी पर यहां काफी भीड़ होती है।
सड़कें सुनसान, बाजरों से रौनक गायब
गर्मी और उमस के कारण शहर की सड़कें सुनसान हैं अौर बाजराें से भी रौनक गायब है। सुबह दस बजे ही शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शाम तक इसमें और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें