Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update : उमस से शहरवासी बेहाल, सुबह ही तापमान पहुंचा 30 डिग्री सेल्सियस

Chandigarh Weather Update दो दिन बाद सुबह के समय शहर का तापमान एक बार फिर 30 डिग्री पहुंच गया है। इससे पहले बीते तीन दिनों से 28 डिग्री तापमान ही रह रहा था। सुबह से ही शहर में तेज धूप के साथ उमस लोगों को बेहाल कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 11:18 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 11:18 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : उमस से शहरवासी बेहाल, सुबह ही तापमान पहुंचा 30 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़ का तापमान एक बार फिर 30 डिग्री पहुंच गया है। (फाइल फाेटाे)

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Update : दो दिन बाद सुबह के समय शहर का तापमान एक बार फिर 30 डिग्री पहुंच गया है। इससे पहले बीते तीन दिनों से 28 डिग्री तापमान ही रह रहा था। सुबह से ही शहर में तेज धूप के साथ उमस लोगों को बेहाल कर रही है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। अपने घरों में एसी और कूलर के आगे बैठकर लोग ठंडक का एहसास ले रहे हैं।

loksabha election banner

उमस की वजह से लोग सुबह के समय शहर के पार्कों और सुखना लेक पर भी कम ही दिखाई दिए। शहर की सड़कें भी सूनी पड़ी है तो वहीं बाजारों की रौनकें भी गायब हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी मानसून कमजोर चल रहा है और बारिश होने के आसार कम है। शाम तक शहर के तापमान में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। उमस बढ़ने के साथ लोग इससे बेहाल होते हुए दिखाई दे सकते हैं।

सड़कें सुनसान, बाजरों से रौनक गायब

गर्मी और उमस के कारण शहर की सड़कें सुनसान हैं अौर बाजराें से भी रौनक गायब है। सुबह दस बजे ही शहर का अधिकतम तापमान बढ़ गया है। शाम तक इसमें और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। काेराेना संकट के कारण वैसे ही लाेग घराें से कम निकल रहे हैं, जिसका खामियाजा दुकानदाराें काे उठाना पड़ रहा है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.