Move to Jagran APP

Weather Update: चंडीगढ़ में जबदस्त एंट्री के बाद सुस्त हुआ मानसून, दो दिन में कुल 3.6 एमएम बारिश, आज से बिगड़ेगा मौसम

Chandigarh Weather News चंडीगढ़ में वीरवार को मानसून की जबरदस्त एंट्री हुई थी। उसके बाद अगले दो दिन मानसून सुस्त हो गया। शुक्रवार और शनिवार को शहर में कुल 3.6 एमएम बारिश हुई है। वहीं आज से फिर मौसम खराब होने वाला है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 08:54 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 08:54 AM (IST)
सिटी ब्यूटीफुल में मानसून दस्तक दे चुका है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ मानसून की जबरदस्त एंट्री के बाद बीते दो दिन से मानसून सुस्त हो गया है। शुक्रवार को तो शहर में बिल्कुल बारिश नहीं हुई, लेकिन शनिवार को सुबह हल्की बारिश हुई थी। इन दोनों दिनों में कुल 3.6 एमएम बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

loksabha election banner

विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में सात जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं। विभाग की माने तो शहर में मानसून अभी सक्रिय है, ऐसे में चंडीगढ़ में कभी भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बादल भी छाए रहेंगे और तापमान में कमी होगी।

चंडीगढ़ में शनिवार को सुबह ही बारिश हुई थी, जिसके बाद कुछ देर तक बादल छाए और दोपहर के समय धूप भी खिली रही। धूप निकलने से उमस ने लोगों को बेहाल किया, जिससे अधिकतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा।

वहीं मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के अधिकांश शहरों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। शुक्रवार और शनिवार को शहर में कुल 3.6 एमएम बारिश हुई है। वहीं वीरवार को रिकार्ड 81.1 एमएम बारिश हुई थी। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी। विभाग ने 6 जुलाई को ट्राईसिटी में तेज बारिश की आंशका जताई है।

यह रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

रविवार को बारिश होने के आसार। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

सोमवार को बारिश होने के आसार।अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

मंगलवार को बारिश होने के आसार।अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

बुधवार को बारिश होने के आसार।अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

वीरवार को बारिश होने के आसार।अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.