Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में दोपहर बाद छाएंगे बादल, रात को हो सकती है बारिश

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में दोपहर के बाद आसमान में काले बादल छा सकते हैं और रात होते होते शहर में हल्की बारिश भी हो सकती हैं। शनिवार सुबह भी आसमान में बादल छाए होने की वजह से ठंड का एहसास हुआ।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 07:16 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 07:16 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में दोपहर बाद छाएंगे बादल, रात को हो सकती है बारिश
चंडीगढ़ में दोपहर के बाद आसमान में काले बादल छा सकते हैं।

चंडीगढ़, वैभव शर्मा। शहर में एक बार फिर आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आने वाला है। इसका कारण है दोपहर के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस का एक्टिवेट होना। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से जहां एक और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। चंडीगढ़ में दोपहर के बाद आसमान में काले बादल छा सकते हैं और रात होते होते शहर में हल्की बारिश भी हो सकती हैं। शहर में एक बार फिर शनिवार को बारिश होने के आसार बन रहे है। शनिवार सुबह भी आसमान में बादल छाए होने की वजह से ठंड का एहसास हुआ। शहर का तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें -  ड्यूटी के दौरान मां का फर्ज निभाना पड़ा भारी, महिला कांस्टेबल के खिलाफ जांच शुरू

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि छह मार्च को दाेपहर बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। पाल के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की तीव्रता सामान्य या सामान्य से अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि छह और सात मार्च को तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -   फेसबुक के जरिये गैंग का संचालन कर रहे पंजाब की जेलों से मौजूद गैंगस्टर

आसमान में बादलों के बीच सात मार्च को बारिश हो सकती है। जहां एक और आसमान में काले बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के चलने से मौसम में और ठंडक आ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तेज हवाओं के चलने का दौर भी जारी रहेगा। शहर में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.