Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में हलकी बारिश से तापमान में आई गिरावट, जानिए आने वाले तीन दिनों में कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ में हलकी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश का असर तापमान में गिरावट के तौर पर भी देखने को मिला है। मौसम विभाग की माने तो शहर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 01:34 PM (IST)Updated: Wed, 12 May 2021 01:34 PM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में हलकी बारिश से तापमान में आई गिरावट, जानिए आने वाले तीन दिनों में कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ में हुई हलकी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में हुई हलकी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश का असर तापमान में गिरावट के तौर पर भी देखने को मिला है। मौसम विभाग की माने तो शहर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जोकि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग की माने तो यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुई है।

loksabha election banner

आने वाले तीन चार दिनों तक रहेगी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने अगले तीन दिनों में शहर का मौसम इसी तरह का रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हलकी बारिश होगी। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान शहर का अधिकतक तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, वहीं न्यूतनम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।  

पंजाब-हरियाणा में तेज आंधी और बारिश की संभावना

पंजाब हरियाणा में 13 मई को तेज आंधी की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो इन राज्यों के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आ सकती है। इसके अलावा 13 मई को जोरदार बारिश भी हो सकती है।  

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.