Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में एक हफ्ते से धूप को तरसे लोग, कोहरे ने बढ़ाई कंपकंपी, कड़ाके की ठंड का दौर रहेगा जारी

Today Chandigarh Weather News Update आज भी दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। बता दें कि बीते एस हफ्ते से शहर में लोग धूप के लिए तरस गए हैं। लेकिन अभी आगे भी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि अगले कुछ दिन तक मौसम खराब रहेगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 09:09 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 09:09 AM (IST)
चंडीगढ़ में एक हफ्ते से धूप को तरसे लोग, कोहरे ने बढ़ाई कंपकंपी, कड़ाके की ठंड का दौर रहेगा जारी
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में बारिश के आसार जताए हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: कड़ाके की ठंड और शीतलहर से अभी शहरवासियों को राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आगले तीन दिन शुक्रवार तक शहर में घने कोहरे के साथ शीतलहर बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 22 से 24 तक शहर बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में ठंड और बढ़ेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ने अगले दो दिनों तक राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है। आज भी दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। बता दें कि बीते एस हफ्ते से शहर में लोग धूप के लिए तरस गए हैं। लेकिन अभी आगे भी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि अगले कुछ दिन तक मौसम खराब रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के चलते सप्ताहभर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 20 जनवरी तक घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। देश के उत्तर पश्चिमी भाग में 19 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मंगलवार को पूरा दिन शीतलहर चलती रही जिसका असर तापमान पर पड़ा। अधिकतम तापमान 10 डिग्री की गिरावट के साथ 11 डिग्री रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा। वहीं, आज भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

हिमालयी क्षेत्र में 18 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसका असर हिमालयी क्षेत्रों के अलावा चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में देखने को मिला। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से जहां मंगलवार को शीतलहर और कोहरे का कहर रहा। वहीं आने वाले दिनों में भी शहर का यही हाल रहने वाला है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद 21 जनवरी से अगला वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव हो रहा है जो उत्तरी भारत पर असर डालेगा। ट्राईसिटी के अलावा पंजाब और हरियाणा में अगले 24 घंटों के दौरान रात और अलसुबह घना कोहरा छाएगा।

ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

आज बादल छाए रहेंगे और सुबह और रात के समय धुंध परेशान करेगी। अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री तक जा सकता है।

वीरवार बादल छाए रहेंगे और सुबह और रात के समय घना कोहरा छाएगा। अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना।

शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और सुबह और रात में कोहरा छाएगा। अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहने की संभावना।

शनिवार को बारिश के आसार हैं। ऐसे अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.